रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Sat, 11 Aug 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Tecno Camon iTwin review in Hindi
Tecno Camon iTwin review

    भारत में अपनी जड़ें मजबूत कर रही कंपनी टेक्नो इंडिया ने पिछले महीने डुअल रियर कैमरा के साथ नया स्मार्टफोन टेक्नो कैमन आईट्विन को लॉन्च किया था। टेक्नो कैमन आईट्विन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है। इन्हीं खासियतों से कंपनी ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। इस फोन को हमने करीब 20 दिनोंं तक इस्तेमाल किया है तो आइए देखते हैं कि कंपनी टेक्नो कैमन आईट्विन के साथ अपने मकसद में कितना कामयाब हुई है और यह फोन आपकी जरूरतों को कहां तक पूरा करता है?

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    टेक्नो कैमन आईट्विन की स्पेसिफिकेशन

    टेक्नो कैमन आईट्विन में डुअल सिम सपोर्ट और 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440 x720 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी का कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में 1.4GHz का क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    यह फोन शैंपेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है । फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक और ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। फोन की कीमत 11,499 रुपये है और इसके साथ 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही है। वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिल रहा है और जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी है। साथ ही फोन के साथ एक फाइबर का कवर भी फ्री में मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टेक्नो कैमन आईट्विन अनबॉक्सिंग

    डिस्प्ले और डिजाइन

    फोन की डिजाइन शानदार है और फोन का वजन भी कुछ खास नहीं है। फिनिशिंग बेहतर तरीके से दी गई है। डिस्प्ले में रंगों का मिश्रण बढ़िया है और धूप में फोन इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले का व्यू एंगल भी ठीक-ठाक है यानि किनारे से देखने पर भी डिस्प्ले पर मौजूद चीजें साफ-साफ नजर आती हैं। फोन पर ज्यादा वीडियो और फिल्म देखने वालों को कैमन आईट्विन पसंद आएगा। एक हाथ से फोन को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती है। रिव्यू के दौरान हमने गेम भी खेला और लेकिन फोन के गर्म होने या अटकने जैसी समस्या नहीं आई। आंखों को आराम देने के लिए फोन में नाइट लाइट नाम से एक फीचर दिया गया है जिसे ऑन करने पर डिस्प्ले की लाइट कम हो जाती है। फोन के सबसे नीचे बीच में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट है और उसके बायीं और हेडफोन जैक व दाहिनी और स्पीकर ग्रिल के रूप में दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन दाहिनी और दिए गए हैं और सिम-मेमोरी कार्ड स्लॉट बायीं और है। एक ही स्लॉट में एक मेमोरी कार्ड के साथ दो सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। रियर में दोनोंं कैमरे एक के बाद एक दिए गए हैं और कैमरे के दाहिनी और फ्लैश लाइट है जो कि टॉर्च या फोटो क्लिक करने में काफी मदद करती है, क्योंकि यह काफी चमकीला है। रियर कैमरे के नीचे दाहिनी ओर फिंगरप्रिंट सेंंसर है। एक स्पीकर फ्रंट कैमरा और फ्लैश लाइट के बीच में है। फ्रंट कैमरे के दाहिनी और सेंसर दिए गए हैं। कुल मिलाकर हमारा मानना है कि कैमन आईट्विन की डिजाइन और डिस्प्ले आपको पसंद आएगी।

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    कैमरे का परफॉर्मेंस

    कैमन आईट्विन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है जो अच्छी फोटो क्लिक करने में माहिर है, लेकिन शर्त यह है कि पर्याप्त रौशनी हो, क्योंकि कम या कमरे की रौशनी में फोटो न्वाइज के साथ आती है, जबकि दिन की रौशनी में फोटो बेहतर आती है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ दी गई फ्लैश लाइट कम रौशनी या रात में शानदार फोटो की गारंटी देती है। खास बात यह है कि रात में फ्लैश लाइट के साथ क्लिक की गई फोटो बिना न्वायज की और एकदम साफ आती है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे के साथ आपको पोट्रेट मोड मिलता है जिसकी मदद से आप बैकग्राउंड धूंधला करके फोटो क्लिक कर सकते हैं।

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    पोट्रेट मोड की बात करें तो फोटो तो अच्छी आती है लेकिन कई बार थोड़ी-सी न्वाइज भी आपको मिल सकती है। ऐसा लगता है कि फोटो को फोटोशॉप किया गया है, हालांकि यह दिक्कत रिव्यू के दौरान फ्रंट कैमरे के साथ आई, रियर कैमरे में ऐसी कोई समस्या नहीं है। पोट्रेट मोड में फोटो क्लिक करने पर फोटो तुरंत क्लिक नहीं होता है, प्रोसेसिंग के लिए कुछ सेकेंड का वक्त लेता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको फोटो क्लिक करने के बाद भी फोन को रोककर प्रोसेसिंग के लिए रखना होगा।

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन
    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    फोटो क्लिक करने के बाद आप कैमरे को सब्जेक्ट से हटा सकते हैं। खास बात यह है कि आपकी फोटो खराब नहीं होगी आपने जिस पोजिशन में फोटो क्लिक की है आपको उसी एंगल में वही फोटो मिलेगी। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वैसे को कंपनी इस समस्या का समाधान अपडेट के जरिए करना चाहिए। कंपनी ने डुअल रियर कैमरे साथ बेहतरीन प्रयोग किया है। दोनों कैमरे से आप फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। कैमरे के साथ आपको पैनोरमा, एचडीआर, कलर इफेक्ट और ब्यूटी मोड जैसे कई फीचर मिलते है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि कैमन आईट्वीन का कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोसेसर, बैटरी और परफॉर्मेंस

    कैमन आईट्वीन में आपको 1.4GHz का क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और एंड्रॉयड ओरियो 8.0.0 मिलता है। कंपनी ने फोन में एंड्रॉयड ओरियो आधारित आईओएस 3.20 मिलता है जो कि ठीक है। टेक्नो ने इस फोन के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर देकर मीडियाटेक से पिंड छुड़ाने का बढ़िया प्रयास किया है, लेकिन हमें भी आश्चर्य हो रहा है कि स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर होने के बावजूद कई बार फोन स्लो हो जाता है और अटक जाता है। रिव्यू के दौरान स्लो होने की समस्या हमें नंबर डायल करने, नंबर सर्च करने और मैसेजिंग के दौरान आई, बाकी गेमिंग और वीडियो के दौरान फोन के अटकने की समस्या नहीं आई।

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    अब सवाल यह है कि यह फोन क्यों अटका, इसका जवाब टेक्नो इंडिया ही देगी। रिव्यू के दौरान हमें टेक्नो कैमन आईट्वीन का एक फीचर बहुत पसंद आया और वह है फ्लैश लाइट के साथ फेस अनलॉक फीचर। उदाहरण के तौर पर अगर आप फेस अनलॉक फीचर की मदद से फोन को अनलॉक करने की कोशिश करते हैं और कम रौशनी होने के कारण फोन आपके चेहरे को पहचान नहीं पाता है तो तुरंत डिस्प्ले पर फ्लैश लाइट ऑन करने का विकल्प मिलता है जिसपर क्लिक करके आप फ्लैश लाइट को ऑन कर सकते हैं और फोन को अनलॉक कर सकते हैं। नीचे दी गई फोटो में आप इसे देख भी सकते हैं। रिव्यू के दौरान फिंगरप्रिंट सेंसर से ज्यादा हमें फेस अनलॉक पसंद आया क्योंकि यह रात में भी तेजी से काम करता है।

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    फिंगरप्रिंट भी ठीक-ठाक है लेकिन कई बार काम नहीं करता है, लेकिन एक दो बार प्रयास करने पर काम करता है। फोन पर स्पीकर और सामान्य मोड में बात करने में कोई दिक्कत नहीं आती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 2 घंटे 52 मिनट का वक्त लगता है, हालांकि 4000 एमएएच की बैटरी सामान्य यूजर का साथ डेढ़ दिन तक आराम से देती है और पावर सेविंग मोड ऑन करने पर 2-3 घंटे का अतिरिक्त बैकअप मिल जाएगा। सामान्य यूज का तात्पर्य 24 घंटे इंटरनेट का ऑन होना और सभी सोशल मीडिया एप का चलना है। वहीं वीडियो देखने वालों का साथ बैटरी दिनभर देगी। बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी को सोचना होगा।

    रिव्यू: डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार का नया खिलाड़ी टेक्नो कैमन आईट्विन

    टेक्नो ने कैमन आईट्विन के साथ एक बढ़िया फीचर दिया है जिसका फायदा यह है कि एक तरह के एप एक फोल्डर में खुद ही एक साथ चले जाते हैं। उदाहरण के तौर पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप आपको एक ही फोल्डर में मिलेंगे। साथ ही अगर आप किसी एप को डाउनलोड करते हैं तो फोन आपसे पूछेगा कि इस एप को आप किस फोल्डर में रखना चाहते हैं। एक बात हमें अच्छी नहीं लगी और वह है फोन में मौजूद एप के बीच में विज्ञापन वाले एप का आना। जैसे- किसी गेमिंग का अचानक से विज्ञापन के रूप मेंं दिखना। कई बार हमें लगता है कि हमारे फोन में कोई एप है लेकिन क्लिक करने पर पता चलता है कि वह एप नहीं, बल्कि विज्ञापन है। कंपनी को इसपर सोचना होगा और इसे दूर करना होगा। अगर आप अच्छे प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ किसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो टेक्नो कैमन आईट्विन आपके पास एक नया विकल्प है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें