टेक्नो कैमन आईट्विन भारत में हुआ लॉन्च, डुअल रियर कैमरे के साथ मिलेगी फुल व्यू डिस्प्ले

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Jul 2018 04:03 PM IST
Tecno Camon iTwin launched in India with 6 inch Full View Display and dual rear cameras at Rs 11,499
Tecno Camon iTwin

    कैमन आईक्लिक लॉन्च करने के बाद टेक्नो मोबाइल ने भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन टेक्नो कैमन आईट्विन लॉन्च कर दिया है। टेक्नो कैमन आईट्विन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है। यह फोन शैंपेन गोल्ड, और मिडनाइट ब्लैक कलर में बिकेगा। फोन की बिक्री सिर्फ ऑफलाइन स्टोर से होगी।

    टेक्नो कैमन आईट्विन की स्पेसिफिकेशन

    टेक्नो कैमन आईट्विन में डुअल सिम सपोर्ट और 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440 x720 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में 1.4GHz का क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी दिया गया है।

    टेक्नो कैमन आईट्विन का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है । फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक और ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है।

    टेक्नो कैमन आईट्विन की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    फोन की कीमत 11,499 रुपये है और इसके साथ 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही है। वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिल रहा है और जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें