Tecno Camon 19 series: 12 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे दो फोन, मिलेगा 64 मेगापिक्सल का RGBW कैमरा
टेक्नो 12 जुलाई को भारत में Tecno Camon 19 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत Tecno Camon 19 और Camon 19 Neo लॉन्च किए जाएंगे।

विस्तार
टेक्नो 12 जुलाई को भारत में Tecno Camon 19 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत Tecno Camon 19 और Camon 19 Neo लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों फोन की लॉन्चिंग की पुष्टि टेक्नो ने ट्वीट करके की है। Tecno Camon 19 सीरीज के इन दोनों फोन को अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है। Tecno Camon 19 सीरीज के फोन में 64 मेगापिक्सल का RGBW प्राइमरी सेंसर मिलेगा।
Tecno Camon 19 series की संभावित कीमत
Tecno Camon 19 Neo को पिछले महीने ही बांग्लादेश में 18,490 बांग्लादेशी टका यानी करीब 15,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। इस सीरीज के Tecno Camon 19 Pro की शुरुआती कीमत 280 डॉलर यानी करीब 21,850 रुपये है।
Tecno Camon 19 series की संभावित कीमत
Tecno Camon 19 और Tecno Camon 19 Neo दोनों फोन को भारत में एक ही फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। Tecno Camon 19 में एंड्रॉयड 12 के साथ HiOS 8.6 मिलेगा और इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। टेक्नो के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगा।
इस फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का RGBW सेंसर होगा। इसके साथ क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा और 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी होगी।
Tecno Camon 19 Neo के साथ भी एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसकी स्टाइल पंचहोल होगी जिसमें फ्रंट कैमरा होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें भी तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Tecno Camon 19 Neo में भी 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की चार्जिंग मिलेगी।