TECNO CAMON 19 Pro इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, डिजाइन के लिए मिल चुका है अवार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Aug 2022 12:10 PM IST
सार

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition को कंपनी लॉन्च करने वाली है। यह फोन पहले ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। इस फोन की खासियत यह है कि Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition सूर्य की रौशनी पड़ने पर अपना रंग बदलता है।

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition Launching in India soon
Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition - फोटो : Tecno

    विस्तार

    Tecno भारतीय बाजार में अपने एक नए फोन की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition को इसी महीने भारत में पेश किया जाएगा, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही Camon 19 series के तहत भारत में तीन फोन Tecno Camon 19, Camon 19 Neo और Camon 19 Pro लॉन्च हुए हैं। इनमें से सबसे महंगा Tecno Camon 19 Pro है।

    अब खबर है कि कंपनी इस सीरीज के चौथे फोन Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition को कंपनी लॉन्च करने वाली है। यह फोन पहले ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। इस फोन की खासियत यह है कि Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition सूर्य की रौशनी पड़ने पर अपना रंग बदलता है।

    इसे पॉलिक्रोमैटिक फोटोआईसोमर (polychromatic photoisomer) टेक्नोलॉजी नाम दिया गया है। Tecno Camon 19 Pro Mondrian edition के साथ कई सारे रेक्टेंगुलर ब्लॉक दिए गए हैं जो कि व्हाइट हैं। इसके साथ डुअल रिंग कैमरा डिजाइन भी है जिसमें तीन सेंसर हैं।

    Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition की स्पेसिफिकेशन

    कहा जा रहा है कि ग्लोबल फीचर्स के साथ ही इस फोन को भारत में पेश किया जाएगा। Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition में 6.8 इंच की IPS LCD फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। टेक्नो के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Camon 19 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है। फोन में दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट मोड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है।

    Tecno Camon 19 Pro Mondrian edition में मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के सात 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Camon 19 Pro Mondrian edition में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इस फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ HiOS 8.6 है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें