Tecno Camon 19 Pro 5G: इतनी कम कीमत में मिल रहा फ्लैगशिप वाला कैमरा, जानें अन्य फीचर्स
Tecno Camon 19 Pro 5G में 64 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है, जो कस्टम डिजाइन वाले RGBW+(G+P) सेंसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन में आने वाला पहला सेंसर है। फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने मिड रेंज फोन Tecno Camon 19 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है, जो कस्टम डिजाइन वाले RGBW+(G+P) सेंसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन में आने वाला पहला सेंसर है। साथ ही इस फोन के रियर कैमरे में OIS और HIS का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी LPDDR4x रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।
Tecno Camon 19 Pro 5G को इको ब्लैक और केडर ग्रीन कलर में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। फोन को 12 अगस्त से रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को ग्लोबली 320 डॉलर यानी करीब 25,350 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Tecno Camon 19 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 8.6 के साथ आता है। इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, (1,080x2,460 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की LPDDR4x रैम और 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। रैम को 13 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में गेमिंग के लिए MediaTek HyperEngine 2.0 और Mali-G57 GPU का सपोर्ट भी दिया गया है।