TCL Offer: स्मार्ट टीवी पर शानदार छूट के साथ 75 इंच का टीवी जीतने का भी मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Aug 2022 05:14 PM IST
सार

सेलिब्रेट फ्रीडम विद टीसीएल कैंपेन के तहत किसी भी टीसीएल 4 के टीवी की खरीद पर उपभोक्ताओं को 1,49,990 की कीमत का 75 इंच का टीसीएल सी 635 गेमिंग क्यूएलईडी 4के गूगल टीवी जीतने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
TCL Freedom offer 2022 buy tv and win 75inch 4K Smart TV
TCL Freedom offer 2022 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टीसीएल ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सेल की शुरुआत की है जो कि 10 सितंबर 2022 तक चलने वाली है। टीसीएल की इस सेल में हाल ही में लॉन्च किए गए टीसीएल 75सी635 क्यूएलईडी गूगल टीवी को खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को “पिन इट टु विन इट” कैंपेन में हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा। TCL के इस ऑफर का फायदा नजदीकी स्टोर, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा जैसे स्टोर पर इस फ्रीडम ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

    सेलिब्रेट फ्रीडम विद टीसीएल कैंपेन के तहत किसी भी टीसीएल 4 के टीवी की खरीद पर उपभोक्ताओं को 1,49,990 की कीमत का 75 इंच का टीसीएल सी 635 गेमिंग क्यूएलईडी 4के गूगल टीवी जीतने का मौका मिलेगा। इस कैंपेन के तहत टीवी खरीदने के बाद टीसीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद चैनल और मॉडल सेलेक्ट करके इनवॉयस को अपलोड करना होगा। इसके बाद लकी ड्रॉ के जरिए आपको टीवी जीतने का मौका मिलेगा। टीसीएल अपने सोशल मीडिया चैनल से विजेताओं की घोषणा हर हफ्ते करेगा।

    विज्ञापन

    पिन इट टु विन इट : पिन इट टु विन ट कैंपेन के तहत सेलिब्रेट फीडम विद टीसीएल कैंपेन के अलावा उपभोक्ताओं के पास टीसीएल 50पी615 टीवी जीतने का मौका मिलेगा। टीवी टेक्नोलॉजी के साथ उपभोक्ताओं को मुफ्त टीसीएल साउंडबार और मुफ्त टीसीएल ईयरफोन पाने का मौका मिलेगा। वह मिनी एलईडी टीवी पर 12%, क्यूएलडी टीवी पर 8%, 4के यूएचडी टीवी पर 6%, 2 के टीवी और कई दूसरे टीवी पर 5% के डिस्काउंट के लाइफटाइम ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें