Tata Play की होम सिक्योरिटी में एंट्री, गूगल की साझेदारी में लॉन्च किए टाटा प्ले सिक्योर और टाटा प्ले सिक्योर+

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Jun 2022 10:33 AM IST
सार

गूगल और टाटा प्ले ने इस साझेदारी के साथ दो प्रोडक्ट टाटा प्ले सिक्योर (Tata Play Secure) और टाटा प्ले सिक्योर+ (Tata Play Secure+) पेश किए हैं

विज्ञापन
Tata Play partners with Google to launch Tata Play Secure and Tata Play Secure plus
Tata Play Secure - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टाटा प्ले (पूर्व में टाटा स्काई) ने होम सिक्योरिटी मार्केट में एंट्री कर ली है। इसके लिए Tata Play ने गूगल के साथ साझेदारी की है। गूगल और टाटा प्ले ने इस साझेदारी के साथ दो प्रोडक्ट टाटा प्ले सिक्योर (Tata Play Secure) और टाटा प्ले सिक्योर+ (Tata Play Secure+) पेश किए हैं। ये दोनों प्रोडक्ट होम सिक्योरिटी सर्विसेज हैं जिनके तहत ग्राहकों को गूगल नेस्ट कैम, नेस्ट अवेयर की वार्षिक सदस्यता और गूगल नेस्ट मिनी ग्राहकों को मिलेंगे।

    टाटा प्ले और गूगल की साझेदारी का मतलब क्या है?

    इस साझेदारी के तहत टाटा प्ले के ग्राहक सिक्योरिटी कैमरे के तौर पर गूगल नेस्ट कैम और गूगल नेस्ट मिनी को इंस्टॉल करवा सकते हैं और अपने फोन में कैमरे की लाइव फीड को देख सकते हैं। इन दोनों कैमरे के साथ आपको माइक्रोफोन और स्पीकर मिलेगा जिनकी मदद से आप बातचीत भी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि नेस्ट कैम बैटरी से चलता है। ऐसे मे बिजली गुल हो जाने या वाई-फाई बंद हो जाने पर भी रिकॉर्डिंग कर सकता है।

    विज्ञापन

    टाटा प्ले सिक्योर + की खूबियों में नेस्ट अवेयर की खूबियां, जैसे परिचित चेहरे की पहचान और 30/60 दिन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल हैं। इसका इंस्टॉलेशन और इसका रखरखाव, आफ्टर सेल्स सेवा और कस्टमर केयर सेवा टाटा प्ले द्वारा प्रदान की जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लॉन्च के पहले चरण में ये प्रोडक्ट मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर, लखनऊ और जयपुर सहित 10 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध होंगे। नेस्ट अवेयर सेवा, जो नेस्ट कैम (बैटरी) के साथ मिलेगी, उसका मूल्य बेसिक प्लान के साथ 3,000 रुपये प्रतिवर्ष से शुरू होगा और प्रीमियम प्लान 5,000 रुपये प्रतिवर्ष से शुरू होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें