एक डोंगल से चलाएं पांच डिवाइस में इंटरनेट एक साथ

Sun, 01 Dec 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
Tata Photon Max Wi-Fi Internet dongle with built-in hotspot launched

    एक नार्मल इंटरनेट डोंगल जैसे टाटा फोटॉन के जरिए आप एक समय में एक ही डिवाइस में इंटरनेट चला सकते हैं।

    लेकिन अब टाटा डोकोमो के नए इंटरनेट डोंगल के जरिए एक साथ एक समय में पांच डिवाइस में इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    टाटा डोकोमो ने अपनी डाटा कनेक्टिविटी डिवाइस फोटॉन सीरीज में फोटॉन मैक्स वाई-फाई (Photon Max Wi-Fi) को लॉन्च किया है। जिसके जारिए आप एक साथ कंप्यूटर, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टफोन वगैराह में इंटरनेट चला सकते हैं। 1,799 रुपए में नए फोन, टॉक टाइम और इंटरनेट फ्री

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए फोटॉन मैक्स वाई-फाई डोंगल को समान्य यूएसडी पोर्ट में लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं और इसको वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    टाटा डोकोमो का दावा है कि 100 मीटर के दायरे में इससे एक समय में पांच डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।

    कंपनी ने फोटॉन मैक्स वाई-फाई डोंगल की कीमत 1,999 रुपए तय की है। जिसमें आप अपनी सुविधानुसार इंटरनेट प्लान ले सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें