महिला दिवस पर सिर्फ 8 रुपये में फिटनेस ट्रैकर देगी यह कंपनी

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Mar 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
tango gives fitness tracker at rs 8 on womens day
टैंगो

    8 मार्च यानी बुधवार को महिला दिवस है। इस मौके पर टैंगो इंडिया एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत सिर्फ 8 रुपये में टैंगो वेलनेस ट्रैकर दिया जाएगा जिसकी कीमत 4,990 रुपये है।

    टैंगो वेलनेस के फेसबुक पेज पर इस ऑफर के संबंध में एक पोस्ट भी किया गया है। जिसमें कहा गया है, 'अपनी जिन्दगी की सबसे स्पेशल महिला को टैग कीजिए और 8 रुपये में टैंगो वेलनेस ट्रैकर जीतने के लिए अपना फिटनेस मंत्र शेयर करें। लकी विजेता की घोषणा 8 मार्च को होगी।'

    विज्ञापन

    इस ऑफर के तहत टैंगो वेलनेस के सोशल मीडिया पेज पर 8 शब्दों में फिटनेस मंत्र लिखना है। उसके बाद बेहतरीन फिटनेस मंत्र लिखने वाले को 4,990 रुपये का फिटनेस ट्रैकर सिर्फ 8 रुपये में दिया जाएगा। कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक अभी तक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। फेसबुक पर किए गए इस पोस्ट को खूब शेयर भी किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें