मानो या ना मानो, 1,799 रुपये में डुअल कैमरे के साथ मिल रहा यह 4G फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 09 Mar 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Swipe Elite Dual launched in India With 4G VoLTE Support and Dual Rear Cameras at Rs 3,999
Swipe Elite Dual

    आजकल सभी लोगों को डुअल कैमरा वाला फोन चाहिए और उनकी इसी मांग को पूरा करने के लिए तमाम मोबाइल कंपनियां डुअल कैमरा वाले स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी Swipe ने Swipe Elite Dual लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत मात्र 3,999 रुपये है और इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी है।

    स्वाइप इलाइट डुअल की स्पेसिफिकेशन

    Swipe Elite Dual
    Swipe Elite Dual

    इस फोन के साथ सबसे खास बात यह है कि फोन के साथ जियो की और से 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके लिए आपको जियो का सिम यूज करना होगा। इस फोन को खासतौर पर शॉप क्लूज से खरीदा जा सकता है। इस कैशबैक के बाद फोन की प्रभावी कीमत 1,799 रुपये हो जाएगी।

    विज्ञापन

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Swipe Elite Dual में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 1GB रैम औ र8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसके साथ फ्लैश लाइट भी मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPS, USB पोर्ट, 3000mAh की बैटरी और हेडफोन जैक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें