DEFUNC की भारत में हुई एंट्री, स्मार्ट होम स्पीकर समेत लॉन्च किए कई ऑडियो प्रोडक्ट
40 वॉट वाले स्पीकर का कुल वजन 1.6 किलोग्राम और 100 वॉट का वजन 3.9 किलोग्राम है। Defunc स्मार्ट होम स्पीकर के पहले वर्जन की कीमत 21,999 रुपये और दूसरे की कीमत 36,999 रुपये है।

विस्तार
ग्लोबल ऑडियो ब्रांड्स DEFUNC ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। भारतीय बाजार के लिए ने Salora इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। DEFUNC ने स्मार्ट होम स्पीकर समेत कई ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें ईयरबड्स और हेडफोन भी शामिल हैं। Defunc ने भारत में WI-FI होम स्पीकर के दो मॉडल और पांच ईयरबड्स पेश किए हैं।
DEFUNC Wi Fi होम स्पीकर के पहला वाले वर्जन में 40w का स्पीकर है और दूसरे वाले में 100w का स्पीकर है। इसे दो कलर में ग्रे और ब्लैक में खरीदा जा सकता है। इसके साथ प्रिंटेंड फ्रंट्स और एडजस्टेबल फ्लोर स्टैंड के साथ वॉल माउंट्स भी मिलेगा। यूजर्स के पास फ्रंट्स को अपनी फोटो के साथ भी कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा।

Defunc के ईयरबड्स में Defunc True Basic, Defunc True Talk, Defunc True Sport, Defunc True Audio और Defunc True Music शामिल हैं। इन मॉडल को म्यूजिक, मनोरंजन, गेमिंग और स्पोर्ट्स के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
DEFUNC होम स्पीकर के साथ डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और Aux-In की कनेक्टिविटी मिलेगी। Defunc के इस स्पीकर में TWS फीचर भी है तो आप कई स्पीकर को एक साथ कनेक्ट भी कर सकते हैं। इस स्पीकर के साथ इनबिल्ट एलेक्सा और AirPlay 2 के साथ Spotify का भी सपोर्ट है।

DEFUNC के इन स्पीकर को कंपनी के एप से भी कंट्रोल किया जाएा। इसके अलावा इनमें एलेक्सा वॉयस सर्विस (AVS) का भी सपोर्ट मिलता है। स्पीकर के साथ AAC/HE-AAC, AC3, AIFF, ALAC, APE OPUS, FLAC, MP3, MP4, OGG, Stereo PCM और WAV फॉर्मेट का सपोर्ट है। 40 वॉट वाले स्पीकर का कुल वजन 1.6 किलोग्राम और 100 वॉट का वजन 3.9 किलोग्राम है। Defunc स्मार्ट होम स्पीकर के पहले वर्जन की कीमत 21,999 रुपये और दूसरे की कीमत 36,999 रुपये है।
DEFUNC ईयरबड्स की बात करें तो इनमें से Defunc True Talk में बोन कंडक्टर सेंसर टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे लेकर दावा है कि इस तकनीक के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला ईयरबड्स है। इसकी मदद से बेहतर कॉलिंग क्वॉलिटी मिलेगी।
Defunc के ईयरबड्स के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX 4 और 5 की रेटिंग मिली है। ईयरबड्स के साथ एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी मिलेगा। ईयरबड्स की बैटरी लाइफ 6 घंटे तक की है। बड्स की शुरुआती कीमत 2,499 रुपये है।