Kodak Matrix QLED TV series: कम कीमत में मिलेगा डॉल्बी ऑडियो और 4K डिस्प्ले, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 12 Sep 2022 05:55 PM IST
सार

Kodak Matrix QLED TV series को 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच वेरियंट में लॉन्च किया गया है। टीवी की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है।

विज्ञापन
Super Plastronics launched Kodak Matrix QLED TV series in india at starting rs 33999 specifications features
Kodak Matrix QLED TV series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स (Super Plastronics) ने अपनी नई टीवी सीरीज Matrix QLED series को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी सीरीज को कंपनी की सातवीं एनिवर्सरी पर पेश किया गया है। टीवी को 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच वेरियंट में लॉन्च किया गया है। Matrix QLED series टीवी की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है।

    टीवी के 50 इंच वाले वेरियंट (मॉडल नंबर-50MT5011) की कीमत 33,999 रुपये, 55 इंच वाले वेरियंट ( मॉडल नंबर- 55MT5022 ) की कीमत 40,999 रुपये और 65 इंच वाले वेरियंट (मॉडल नंबर-50MT5033) की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। टीवी को फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल के दौरान खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Matrix QLED TV series को तीन साइज वेरियंट 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच में लॉन्च किया गया है। इसमें डॉल्बी एटमोस और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में QLED 4K डिस्प्ले मिलती है, जो 1.1 बिलियन कलर, डॉल्बी MS12 और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आती है। टीवी में 2 जीबी की रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Kodak Matrix QLED TV series में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ MT9062 प्रोसेसर और डुअल बैंड ब्लूटूथ 2.4 + 5GHz का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Kodak Matrix QLED TV series के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 10,000 के ज्यादा एप सपोर्ट के साथ यूट्यूब लर्निंग, गूगल क्लासरूम जैसे बिल्ट-इन एप मिलते हैं। टीवी में 40W का डॉल्बी ऑडियो स्पीकर, गूगल असिस्टेंट के साथ वॉयस इनेबल रिमोट कंट्रोल मिलता है। साथ ही टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार से साथ अन्य ओटीटी एप का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी 2.0 और HDMI 3 (ARC, CEC) मिलते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें