घर बैठे मोबाइल से 5 सेकेंड में कीजिए स्पर्म टेस्ट

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Mar 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
sperm test with smartphone at your home
स्पर्म टेस्ट

    स्मार्टफोन के आने से जिन्दगी वाकई बहुत आसान हो गई है। घर बैठे और रेलवे/फ्लाइट का टिकट ले सकते हैं, सात समंदर पार अपनों से लाइव बात कर सकते हैं, मोबाइल से घर बैठे अपना बैंक अकाउंट मैनेज कर सकते हैं। इन्हीं सब सुविधाओं के साथ अब आप घर बैठे स्पर्म टेस्ट भी कर सकते हैं, इसके लिए आपको किसी लैब मे जाने की जरूरत नहीं है।

    हावर्ड यूनिवर्सिटी के कुछ शोधकर्ताओं ने एक ऐसा नया डिवाइस तैयार किया है जिसके जरिए स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे स्पर्म की गुणवता का पता लगा सकते हैं, वह भी सिर्फ 5 सकेंड में। शोधकर्ताओं ने टेस्ट को 98 फीसदी सटीक बताया है।

    विज्ञापन

    इस डिवाइस को मोबाइल के कवर में आसनी से फिट किया जा सकेगा। टेस्ट के लिए डिस्पोजल माइक्रोफ्लूडिक चिप और ट्यूब का यूज होगा। डिवाइस में एलईडी लाइट और लेंस लगाए गए हैं जो स्पर्म काउंट को बताते हैं। हालांकि यह डिवाइस अभी शुरुआती स्टेज में है। इसके हार्डवेयर को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब 3 करोड़ पुरुषों फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। यह डिवाइस इन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें