Soundcore ने भारत में पेश किया साइना नेहवाल एडिशन TWS, 50 फीसदी अधिक बास से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Oct 2021 02:33 PM IST
सार

लाइफ नोट ई ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 10 एमएम के ड्राइवर्स के साथ आते हैं। यह 3 अनोखे और स्पेशल ईक्यू मोड, साउंडकोर सिग्नेचर में आता है। यह एक डिफॉल्ट ईक्यू होता है।

विज्ञापन
Soundcore launches Saina Nehwal special edition Life Note E TWS with 50 Percent more bassSoundcore launches Saina Nehwal special edition Life Note E TWS with 50 Percent more bass
Life Note E TWS - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ऑडियो टेक्नोलॉजी की ग्लोबल कंपनी साउंडकोर बाई अंकर ने साइना नेहवाल स्पेशल एडिशन टीडब्ल्यूएस- लाइफ नोट ई लॉन्च किया है। इस वायरलेस ईयबड्स को 2,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है, हालांकि ऑफर के तहत इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नए ईयरबड्स को लेकर 32 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया गया है। इसमें 3 ईक्यू मोड और पहले के मुकाबले 50 फीसदी अधिक बास और धमक का दावा किया गया है। इसके साथ 18 महीने की वारंटी मिल रही है।

    लाइफ नोट ई ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 10 एमएम के ड्राइवर्स के साथ आते हैं। यह 3 अनोखे और स्पेशल ईक्यू मोड, साउंडकोर सिग्नेचर में आता है। यह एक डिफॉल्ट ईक्यू होता है, जिससे तेजी से आगे बढ़ते हुए ट्रिबल और शानदार बास के साथ के साथ अच्छी तरह से संतुलित आवाज परफेक्ट उतार-चढाव के साथ आती है। बास बूस्टर बास-हैवी म्यूजिक को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा देता है।

    विज्ञापन

    पॉडकास्ट से आवाज बिल्कुल साफ सुनाई देती है। दूसरे मोड में इसे स्विच करने के लिए आप दाहिने कान पर लगाई गई ईयरबड्स को 3 बार जल्दी-जल्दी दबा सकते है औ म्यूजिक, विडियो या अपनी दिलचस्पी की बहुत सी चीजें देख सकते है। कॉल पर आवाज की क्वालिटी बढ़ाने और बिना किसी रुकावट के बातचीत सुनिश्चित करने के लिए एआई एल्गोरिदम से लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    छोटे आकार के वायरलेस ईयरबड्स का वजन 0.16 ओजेड (4.6 ग्राम) है, जो किसी भी स्टैंडर्ड ईयरबड्स की तुलना में ये 10 फीसदी तक हलके हैं। ये इतने छोटे और हलके वजन के हैं कि इस्तेमाल के समय आपको इनका वजन जरा भी महसूस नहीं होगा। ईयरबड्स को रखने के लिए एक केस भी साथ मिलता है, जो पोर्टेबल चार्जर का काम करता है। ईयरबड्स के प्लेबैक टाइम की क्षमता से 4 गुना, 32 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। इन ईयरबड्स को एक बार चार्ज करने के बाद आप इनसे 8 घंटे तक संगीत सुन सकते हैं।

    इसकी लॉन्चिंग पर साइना नेहवाल ने कहा, “भारत के सबसे पसंदीदा ऑडियो ब्रैंड्स में से एक ब्रांड, साउंडकोर बाई अंकर के साथ अपने सिग्नेचर ऑडियो कलेक्शन को लॉन्च करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। प्रॉडक्ट लाइफ नोट-ई आज की पीढ़ी की जरूरतों की कसौटी पर बिलकुल खरा उतरता है। यह नए, ताजा और आकर्षक पावर पैक्ड फीचर्स के साथ मिलता है। साउंडकोर का यह प्रॉडक्ट ऑडियो इंडस्ट्री में गेम चेंजर का रोल निभाएगा।”

    लाइफ नोट ई ट्रू वायरलेस ईयरबड्स वन-स्टेप पेयरिंग और सिंगल ईयरबड्स के मोड को सुनिश्चित करते हैं। इसमें अल्ट्रा-स्टेबल कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ की लेटेस्ट 5.0 तकनीक का प्रयोग किया जाता है। ये ईयरबड्स IPX5 वॉटर प्रूफ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें