20 घंटे के प्लेटाइम के साथ Soundcore R500 नेकबैंड भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 1399 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Aug 2021 04:39 PM IST
सार

Soundcore R500 की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है। इस नेकबैंड को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 18 महीने की वॉरंटी मिल रही है।

विज्ञापन
Soundcore announces its R500 fast charging neckband with 20 hours of playtime
Soundcore R500 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    TWS R100 के सफल लॉन्च के बाद एंकर इनोवेशन के प्रीमियम ऑडियो ब्रांड साउंडकोर ने R सीरीज के प्रॉडक्ट्स की अपनी सीरीज में R500 नेकबैंड को लॉन्च कर दिया है। यह नेकबैंड काफी लचीला है, जो पूरी तरह फिट हो जाता है। इसके अलावा इस नेकबैंड को लेकर हाई-बास और लंबी बैटरी लाइफ दावा किया गगया है। Soundcore R500 की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है। इस नेकबैंड को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 18 महीने की वॉरंटी मिल रही है।

    Soundcore R500 के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद आपको 3 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा। एक बार चार्ज करने के बाद इसे पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 20 घंटे के प्लेटाइम को सपोर्ट करता है। नेकबैंड में एचडी साउंड के लिए 10 एमएम के ड्राइवर दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    इस कॉलर नेकबैंड को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जो बास को पसंद करते हैं। यह बास अलग-अलग म्यूजिक, स्टाइल और फ्रीक्वेंसी से मेल खाता है। R500 बेहतरीन कॉलिंग के अनुभव को सपोर्ट करता है। यह आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस से लैस माइक्रोफोन है, जिसमें आपको दूसरे की आवाज साफ-साफ सुनाई देती है और आपकी आवाज भी दूसरे के कानों तक स्पष्ट रूप से पहुंचती है। इसमें दो बटन दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    R500 ब्लूटूथ V5.0 के साथ आता है। यह नेकबैंक 10 मीटर की दूरी से आवाज को सुनने का समक्ष है। इसके अलावा यह नेकबैंड IPX5 वॉटरप्रूफ है। बेहतरीन और प्रीमियम मटीरियल्स से बना R500 नेकबैंड बेहद हलके वजन के है। Soundcore R500 को नीले, पीले, काले और लाल रंग में खरीदा जा सकता है। कंपनी की प्लानिंग 2021-22 में ऑडियो रेंज में 15 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने की है जिसमें हेडफोन, पार्टी स्पीकर्स और ईयरफोन्स शामिल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें