Sound One ने भारत में वी10 ब्लूटूथ वायरलेस हेडफोन किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

हॉन्गकॉन्ग की टेक कंपनी साउंड वन (Sound One) ने भारत में लेटेस्ट वी10 ब्लूटूथ हेडफोन को लॉन्च कर दिया है। आपको को इस हेडफोन में माइक्रोफोन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और कॉल मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस 10 मीटर रेडियस में मजबूती के साथ कनेक्ट रहेगा। इसके अलावा आप इस हेडफोन को क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर अपने दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वी10 ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
वी10 ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत
साउंड वन ने इस ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत 1,390 रुपये रखी है। वहीं, आप इस हेडफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
वी10 ब्लूटूथ हेडफोन की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस हेडफोन में 350 एमएएच की बैटरी दी है, जो सिंगल चार्ज में 8 से लेकर 10 घंटे तक काम करती है। इसके साथ ही आपको इस डिवाइस में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और ऑक्स केबल की कनेक्टिविटी मिलेगी।
कंपनी ने इस हेडफोन को खास पोर्टेबल डिजाइन दिया है, जिससे आसानी से कैरी किया जा सकता है। आपको इस हेडफोन में 40 एमएम के स्पीकर्स मिलेंगे, जो आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ वायरलेस इयरफोन के जरिए आप बेहतर साउंड का लुत्फ उठा सकेंगे।
- Realme X2 को खरीदने का सुनहरा मौका, मिलेगी आकर्षक डील्स और ऑफर्स
- सैमसंग Galaxy Watch Active2 4जी वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिलेगा ई-सिम का सपोर्ट
- MWC 2020: वीवो का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है लॉन्च, मिलेगी गैलेक्सी फोल्ड को टक्कर
- Realme जल्द लेकर आने वाला है दो नए स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन