सोनी के इन तीन शानदार स्मार्टफोन की कीमतों में भारत में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 11 May 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sony Xperia XZ Premium, Xperia XA1 Ultra and Xperia XA1 Plus Price Cut in India
sony Xperia XZ Premium

    सोनी ने शुक्रवार को भारत में अपने 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने जिन 3 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है उनमें एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा और एक्सीपिरिया एक्सए1 प्लस शामिल हैं। इन तीनों फोन की कीमत में सोनी ने क्रमशः 10,000 रुपये, 5 हजार और 6 हजार रुपये की कमी की है। आपको बता दें कि सोनी ने Xperia XZ Premium और Xperia XA1 Ultra को MWC 2017 में लॉन्च किया था, वहीं Xperia XA1 Plus को IFA 201 7 में पेश किया गया था। कटौती के बाद सोनी एक्सपीरिया प्रीमियम की कीमत 49,990 रुपये हो गई है जो कि 59,990 रुपये थी, एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा को अब 22,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा और एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस की कीमत अब 19,990 रुपये हो गई है।

    Sony Xperia A1 Plus की स्पेसिफिकेशन और फीचर

    Sony Xperia XA1 Plus
    Sony Xperia XA1 Plus

    इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर, ग्राफिक्सल के लिए माली टी-880 एमपी2 जीपीयू, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन सेंसर है। यह व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। फोन में 3420 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन

    सोनी एक्सीपिरिया एक्सजेड प्रीमियम की स्पेसिफिकेशन

    sony xperia xz premium
    sony xperia xz premium

    स फोन में 19 मेगापिक्सल का रियर मोशन आई कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के खासियत की बात करें तो रियर कैमरा में ट्रिपल इमेज सेंसिंग तकनीक और प्रेडिक्टिव हाइब्रिड ऑटोफोकस दिया गया है। इस कैमरे का अपर्टर एफ/2.0 है। कैमरा 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन वीडियो और 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 5.5 इंच की 4के हाई डायनामिक रेंज डिस्प्ले, स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज है। वहीं कंपनी का कहना है कि यूजर्स को अनोखा अनुभव देने के लिए ब्राविया टीवी की टेक्नोलॉजी को इस फोन की स्क्रीन में डाला गया है। फोन में 3250 एमएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 3.1 टाइप सी पोर्ट और एनएफसी दिया गया है।

    सोनी एक्सीपिरिया एक्सए1 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन

    Xperia XA1 Ultra
    Xperia XA1 Ultra

    सोनी एक्सीपिरिया एक्सए1 अल्ट्रा में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन के रियर कैमरे में 5x जूम और HDR मोड दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 2700 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4जी सपोर्ट है। इस फोन में 6 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें