कॉम्पेक्ट डिजाइन और पॉवरफुल फीचर्स के साथ Sony Xperia 5 IV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Sony Xperia 5 IV में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। कॉम्पेक्ट होने के बाद भी फोन में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड सोनी ने अपने फ्लैगशिप फोन Sony Xperia 5 IV को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कॉम्पेक्ट डिजाइन और पॉवरफुल फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है। साथ ही फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है। कॉम्पेक्ट होने के बाद भी फोन में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। चलिए फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानतें हैं।
फोन को फिलहाल यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 1,049 यूरो यानी लगभग 83,700 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन ब्लैक, Ecru व्हाइट और ग्रीन कलर में उपलब्ध है।
Sony Xperia 5 IV की स्पेसिफिकेशन

फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080x2,520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में DCI-P3 कलर गैमोट का 100 फीसदी कवरेज, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 21:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। साथ ही डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।