OLED पैनल के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, कैमरे के साथ OIS भी मिलता है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 May 2023 10:37 AM IST
सार

सोनी के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपल रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। Sony Xperia 10 V में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

विज्ञापन
Sony Xperia 10 V launched With 48 Megapixel Primary Camera Price and Specifications
Sony Xperia 10 V - फोटो : sony

    विस्तार

    यदि आप भी किसी ओएलईडी पैनल वाले फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सोनी ने अपने नए फोन Sony Xperia 10 V को लॉन्च कर दिया है। Sony Xperia 10 V की लॉन्चिंग फिलहाल यूरोप में हुई है। नया फोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए Sony Xperia 10 IV का अपग्रेडेड वर्जन है। Sony Xperia 10 V के साथ फ्रंट में स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है। Sony Xperia 10 V के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं और OLED डिस्प्ले मिलती है।

    Xperia 10 V के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 449 यूरो यानी करीब 40,300 रुपये रखी गई है। Sony Xperia 10 V को ब्लैक, लावेंडर, सेज ग्रीन और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। Sony के इस फोन की बिक्री जून में शुरू होगी। भारतीय बाजार में Sony Xperia 10 V की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    सोनी के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपल रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। Sony Xperia 10 V में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 दिया गया है और इसे IP65/68 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें