SONY WH-1000XM5 Review: क्या यह 30 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट न्वाइज कैंसिलेशन वाला हेडफोन है?

विशाल मैथिल
Mon, 14 Nov 2022 06:16 PM IST
SONY WH-1000XM5 Headphone Review Price Features Specifications Photos Design Details In Hindi
SONY WH-1000XM5 Review - फोटो : अमर उजाला

    Sony ने अपना प्रीमियम वायरलेस हेडफोन Sony WH-1000XM5 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इस हेडफोन को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हेडफोन के साथ कर्वी और क्लीन डिजाइन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह Industry Leading Noise Cancelling वाला हेडफोन है। Sony WH-1000XM5 में न्वाइस कैंसिलिंग के लिए इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V1 का सपोर्ट है। इसके साथ Google Assistant और Alexa का सपोर्ट भी दिया गया है। हेडफोन की कीमत 34,990 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसे अमेजन इंडिया से 29,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। हमने कई दिनों तक इस हेडफोन का इस्तेमाल किया है। चलिए रिव्यू में जानते हैं Sony WH-1000XM5 हमारी उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

    SONY WH-1000XM5 Review
    SONY WH-1000XM5 Review - फोटो : अमर उजाला

    SONY WH-1000XM5 Reviews: डिजाइन

    सोनी के इस प्रीमियम वायरलेस हेडफोन के साथ कर्वी और क्लीन डिजाइन मिलती है। हेडफोन के पूरे पार्ट पर सिंगल कलर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ मैट फिनिश डिजाइन मिलती है। बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में हेडफोन अच्छा है और इसका लुक्स प्रीमियम है। Sony WH-1000XM5 हेडफोन के साथ एक केयरिंग केस, कनेक्शन केबल और एक USB केबल मिलती है।

    कंट्रोल की बात करें तो हेडफोन के साथ टच और बटन दोनों तरह के कंट्रोल दिए गए हैं। लेफ्ट ईयरकप्स में NC/AMB बटन और पावर बटन मिलता है। वहीं राइट ईयरकप्स में टच कंट्रोल मिलता है, जिसमें वॉल्यूम कम-ज्यादा और प्ले-पॉज के साथ ट्रैक को बदला भी जा सकता है। दोनों ईयरकप के कनेक्टिंग प्वाइंट पर सोनी का लोगो है।

    ईयरकप एडजस्टेबल है और इसे सिर के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। हेड वाले हिस्से में सिलिकॉन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। कंफर्ट शानदार है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती है। ईयरकप्स के फैब्रिक भी बेहतरीन हैं। हेडफोन का वजन 250 ग्राम है।

    SONY WH-1000XM5 Review
    SONY WH-1000XM5 Review - फोटो : अमर उजाला

    SONY WH-1000XM5 Reviews: फीचर्स

    SONY WH-1000XM5 हेडफोन के साथ कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिनमें स्मार्ट गेस्चर भी शामिल हैं। जैसे कि हेडफोन में राइड ईयरकप्स में यदि आप अपनी हथेली रखते हैं तो इसका वॉल्यूम अपने आप कम हो जाता है, जो कि बड़े काम का फीचर है। उदाहरण के लिए यदि आप हेडफोन पर म्यूजिक सुन रहे हैं और कोई आपको आवाज देता है तो आपके ईयरकप पर हथेली रखते ही वॉल्यूम काफी डाउन हो जाएगा, बात खत्म होने पर आप हथेली हटा लीजिए और वॉल्यूम अपने आप पहले जैसा हो जाता है। यानी आपको म्यूजिक बंद करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    वहीं हेडफोन को सर से निकालते ही यह पॉज हो जाता है और फिर से पहनने पर प्ले हो जाता है। वहीं सोनी के इस प्रीमियम वायरलेस हेडफोन को एक साथ दो डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं आप एक साथ दोनों डिवाइस से म्यूजिक भी सुन सकते हैं। हालांकि, पहले वाले डिवाइस पर म्यूजिक प्ले करते ही यह दूसरे डिवाइस के म्यूजिक को पॉज कर देता है। अब यदि आप दूसरे डिवाइस में म्यूजिक प्ले करते हैं तो पहले वाले डिवाइस का म्यूजिक पॉज हो जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें