Sony WF-C700N ईयरफोन भारत में लॉन्च, इसमें है एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन
Sony WF-C700N में 5mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ ANC और एंबियंट न्वाइज मोड मिलता है। इसमें 360 रियलिटी ऑडियो मिलता है और साथ ही Sony 360 स्पेशियल साउंड पर्सोनलाइजर एप का सपोर्ट मिलता है। सोनी का यह ईयरबड्स Sony के डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट (DSEE) को सपोर्ट करता है।

विस्तार
सोनी ने अपने नए ईयरफोन Sony WF-C700N को लॉन्च कर दिया है। Sony WF-C700N के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) मिलता है। सोनी ने अपने इस ईयरफोन को लेकर दावा किया है कि इसमें कॉलिंग के दौरान बेहतर कॉल क्वालिटी मिलेगी। Sony WF-C700N की बैटरी को लेकर 15 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Sony WF-C700N को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।
Sony WF-C700N की कीमत
Sony WF-C700N की कीमत 8,990 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 15 जुलाई से सोनी के रिटेल स्टोर से होगी। Sony WF-C700N को ब्लैक, लावेंडर, सेज ग्रीन और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।
Sony WF-C700N की स्पेसिफिकेशन
Sony WF-C700N में 5mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ ANC और एंबियंट न्वाइज मोड मिलता है। इसमें 360 रियलिटी ऑडियो मिलता है और साथ ही Sony 360 स्पेशियल साउंड पर्सोनलाइजर एप का सपोर्ट मिलता है। सोनी का यह ईयरबड्स Sony के डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट (DSEE) को सपोर्ट करता है।
Sony WF-C700N के साथ डुअल कनेक्टिविटी भी मिलता है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 मिलता है और गेमिंग के लिए लो लैटेंसी भी मिलता है। Sony WF-C700N के साथ विंडोज 11 और विंडोज 10 का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक भी हैं।
Sony WF-C700N TWS की बैटरी को लेकर 7.5 घंटे के बैकअप का दावा है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर सोनी ने कहा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 1 घंटे का बैकअप मिलेगा।
- Alert: आपके फोन में भी हैं ये दो खतरनाक एप तो तुरंत करें डिलीट, चीन भेज रहे आपका पर्सनल डाटा
- pTron के ईयरबड्स और स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 899 रुपये
- Best Translator App: ये हैं सबसे कमाल के एआई बेस्ड ट्रांसलेटर एप, किसी भी भाषा को चुटकी में कर देंगे ट्रांसलेट
- 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Oppo Enco Air 3 Pro, ANC का भी सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स