Sony Inzone M3: सोनी लाया किफायती गेमिंग मॉनिटर, इसमें है 240Hz रिफ्रेश रेट और ऑटो लो लेटेंसी मोड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 08 Jan 2023 10:29 AM IST
सार

Sony Inzone M3 के साथ एचडी रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। नए मॉनिटर में 27 इंच का डिस्प्ले और 400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। मॉनिटर में ऑटो लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट भी दिया गया है।

Sony Inzone M3 Gaming Monitor Launched With 27 Inch HD Display Details in hindi
Sony Inzone M3 - फोटो : Sony

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सोनी ने अपने नए गेमिंग मॉनिटर Sony Inzone M3 को लॉन्च कर दिया है। नए मॉनिटर को Inzone M9 के अधिक किफायती वर्जन के रूप में लाया गया है, जिसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया है। Sony Inzone M3 के साथ एचडी रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। नए मॉनिटर में 27 इंच का डिस्प्ले और 400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। मॉनिटर में 240Hz रिफ्रेश रेट और ऑटो लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट भी दिया गया है।

    सोनी के नए मॉनिटर को 529 डॉलर यानी लगभग 43,500 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Sony Inzone M3 को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Inzone M9 को 900 डॉलर लगभग 74,000 रुपये की कीमत पर पेश किया था। यानी Sony Inzone M3, इनजोन M9 का किफायती विकल्प है।

    सोनी इनजोन एम3 के साथ 27 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR10 और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है। मॉनिटर के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 400 निट्स की ब्राइटनेस है। सोनी इनजोन एम3 में 240 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट भी दिया गया है। गेमिंग मॉनिटर Xbox सीरीज X/S, PS5 और PC के लिए वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

    सोनी इनजोन एम3 में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1,000:1 डायनामिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 99 प्रतिशत sRGB कवरेज कलर गैमोट और 1.07 बिलियन शेड्स के लिए कलर्स का सपोर्ट है। गेमिंग सपोर्ट के लिए यह स्टैंडर्ड, एफपीएस गेम, सिनेमा, गेम 1 और गेम 2 पिक्चर मोड के साथ आता है।

    सोनी इनजोन एम3 में कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसके साथ डिस्प्लेपोर्ट 1.4, यूएसबी टाइप-सी, एचडीएमआई 2.1 पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक का सपोर्ट शामिल है। गेमिंग मॉनिटर का उपयोग एक ही माउस और कीबोर्ड का उपयोग करके दो पीसी को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।