सैमसंग के इन स्मार्टफोन में काम नहीं कर रहा Google Pay

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Some Samsung Galaxy Note 20 Ultra user rise Google Pay Not Working on their phone
Samsung Galaxy Note 20 Ultra and google pay - फोटो : AMAR UJALA

    सैमसंग के कुछ गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा (Samsung Galaxy Note 20 Ultra) स्मार्टफोन में गूगल पे (Google Pay) काम नहीं कर रहा है। ऑनलाइन फोरम पर कई यूजर ने पिछले महीने इसकी शिकायत की है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि आखिर गूगल पे एप काम क्यों नहीं कर रहा है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया है।

    एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक कई यूजर्स को गूगल पे के जरिए एनएफसी पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने रेडिट और कई अन्य ऑनलाइन फोरम पर शिकायत की है। गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा में गूगल पे के जरिए NFC पेमेंट करने पर रेड डॉट नोटिफिकेशन मिल रहा है और पेमेंट फेल हो जा रहा है, हालांकि सामान्य पेमेंट के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है।

    विज्ञापन

    बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को दो वेरियंट के साथ पेश किया गया था। ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर के साथ और भारतीय वेरियंट को Exynos 990 के साथ लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों वेरियंट के कुछ यूजर्स ने गूगल पे के साथ दिक्कत की शिकायत की है, हालांकि सैमसंग और गूगल की ओर से इस मसले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें