भारत में वियरेबल मार्केट: देसी कंपनियों ने चाइनीज को पछाड़ा, Noise-Boat ने कर दी सबकी छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Feb 2022 10:25 AM IST
सार

घरेलू कंपनी Noise का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 27 फीसदी है। ब्रांड की ग्रोथ साल 2021 में 410.2 फीसदी रही है। Noise Colorfit Pro 2, Colorfit Pro 3 और Noise Pulse का मार्केट शेयर 60.4 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
Smartwatch Market in India Saw Strongest YoY Growth in 2021, Local Brands like Noise and Boat Beat Chinese Counterparts
Noise ColorFit Brio - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत में वियरेबल मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्मार्टफोन के बाद स्मार्ट वियरेबल (स्मार्ट बैंड, स्मार्टवॉच) मार्केट में एक नई लहर चल रही है। नई रिसर्च के मुताबिक वियरेबल कैटेगरी में घरेलू कंपनियों ने चाइनीज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। गुरुग्राम की Noise और Fire-Boltt ने कभी भारतीय बाजार की नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड Amazfit को धूल चटा दी है। साल 2021 में इन दोनों कंपनियों के स्मार्टवॉच की शिपमेंट में 9.6 मिलियन की ग्रोथ हुई है।

    इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में भारत में स्मार्टवॉच मार्केट का ग्रोथ 364.1 फीसदी रहा है। इस दौरान 12.2 मिलियन यूनिट की ग्रोथ देखने को मिली है जो कि 2020 में 2.63 मिलियन यूनिट थी। साल 2021 की चौथी तिमाही में स्मार्टवॉच कंपनियों ने 4.9 मिलियन स्मार्टवॉच की शिपमेंट की है जो कि साल-दर-साल ग्रोध में 271.2 फीसदी का इजाफा है।

    विज्ञापन

    27 फीसदी मार्केट शेयर के साथ Noise टॉप पर

    घरेलू कंपनी Noise का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 27 फीसदी है। ब्रांड की ग्रोथ साल 2021 में 410.2 फीसदी रही है। Noise Colorfit Pro 2, Colorfit Pro 3 और Noise Pulse का मार्केट शेयर 60.4 फीसदी रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Noise के बाद दूसरे नंबर पर Boat है जिसका मार्केट शेयर 25.1 फीसदी है। तीसरे नंबर पर 11.6 फीसदी मार्केट शेयर के साथ Fire-Boltt है जो कि एक घरेलू कंपनी है यानी टॉप-5 में तीन घरेलू कंपनियां हैं। मार्केट शेयर के लिहाज से चौथे नंबर पर Realme और पांचवें पर Amazfit है।

    भारतीय बाजार में एंट्री लेवल स्मार्टवॉच की औसत कीमत करीब 4,600 रुपये हो गई है जो कि 2020 में 9,200 रुपये थी। Xiaomi ने स्मार्टबैंड बाजार में अपनी बढ़त बनाए रखी, लेकिन IDC के मुताबिक 2021 में उसके शिपमेंट में 43.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    पारंपरिक स्मार्टवॉच मेकर Apple के लिए साल 2021 सपाट रहा। इस दौरान Apple Watch SE का कुल वॉल्यूम में करीब 44 फीसदी की हिस्सेदारी थी। दूसरी ओर, एपल वॉच सीरीज 7 की शिपमेंट ने चौथी तिमाही में 1,00,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें