Upcoming Smartphone: रेडमी के सस्ते फोन Redmi A1 से लेकर iPhone 14 तक, इस सप्ताह आ रहे हैं ये टॉप स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Sep 2022 11:26 AM IST
Smartphones launching this week from Redmi A1 to iPhone 14 series POCO M5 Moto Edge 30 Ultra and more
upcoming phone in India september 2022 - फोटो : अमर उजाला

    सितंबर का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस सप्ताह भारतीय बाजार में इतने सारे फोन लॉन्च हो रहे हैं कि पिछले 8 महीने की लॉन्चिंग का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। आप में से बहुत सारे लोग होंगे तो दिवाली के मौके पर स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। यदि वास्तव में ऐसा है तो आपको ठहर जाना चाहिए, क्योंकि इस सप्ताह भारत में शाओमी का नया फोन Redmi A1 लॉन्च होने जा रहा है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि Redmi A1 को 7-8 हजार रुपये या इससे कम में भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसी सप्ताह iPhone 14 series भी लॉन्च हो रही है जिसके तहत तीन फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा Motorola, POCO, Redmi, Realme के फोन भी लॉन्च होने वाले हैं। आइए लिस्ट देखते हैं।

    iPhone 14 Launch event
    iPhone 14 Launch event - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 14 series – 7 सितंबर

    iPhone 14 series की लॉन्चिंग सात सितंबर को होने वाली है। इस सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus/Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। iPhone 14 और iPhone 14 Pro को लेकर खबर है कि इन दोनों में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जबकि iPhone 14 Max/Plus और iPhone Pro Max को 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा।

    Poco M5
    Poco M5 - फोटो : Poco India

    POCO M5 और POCO M5s – सितंबर 5/6

    POCO M5 और POCO M5s की लॉन्चिंग 6 सितंबर को ग्लोबली होने वाली है, जबकि POCO M5 को पांच सितंबर को भारत में पेश किया जाएगा। अपकमिंग फोन POCO M4 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। POCO M5 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी होगी। फोन के बैक पैनल पर लेदर टेक्चर होगा। POCO M5 की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम हो सकती है।