घरेलू कंपनी SENS ने लॉन्च की 100% मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच, ईयरबड्स भी हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Sep 2022 02:41 PM IST
सार

SENS Edyson 1 के साथ एचडी डिस्प्ले है जिसकी साइज 1.7 इंच है। SENS Edyson 1 के साथ मेटल बॉडी मिलती है। इस वॉच की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। इस वॉच के साथ AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

SENS Indian wearables brand launched smartwatch and earphone
SENS Einsteyn 1 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी SENS ने भारतीय बाजार में एक साथ कई सारे 100 फीसदी मेड इन इंडिया प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें स्मार्टवॉच से लेकर टीडब्लूएस ईयरबड्स, नेकबैंड्स और लाईफस्टाईल प्रोडक्ट शामिल हैं। SENS के इन सभी प्रोडक्ट की बिक्री अमेजन पर 23 सितंबर से शुरू होगी। SENS Edyson 1 एक स्मार्टवॉच है जिसमें सभी तरह के हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर से लेकर हार्ट रेट ट्रैकिंग तक है।

    SENS Edyson 1 स्मार्टवॉच

    SENS Edyson 1 के साथ एचडी डिस्प्ले है जिसकी साइज 1.7 इंच है। SENS Edyson 1 के साथ मेटल बॉडी मिलती है। इस वॉच की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। इस वॉच के साथ AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। यह महिलाओं के पीरियड को भी ट्रैक करती है। इसके साथ लॉन्चिंग ऑफर के तहत एक स्ट्रैप भी मिलेगा। SENS Edyson 1 की बैटरी को लेकर तीन दिनों के बैकअप का दावा है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे आईपी 68 की रेटिंग मिली है। इसमें 220 एमएएच की बैटरी है। इस वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है।

    SENS Einsteyn 1

    इस वॉच की कीमत 3,099 रुपये रखी गई है और इसे खासतौर पर रग्ड स्मार्टवॉच के दीवानों के लिए पेश किया गया है। इसके साथ मजबूत बिल्ड और रग्ड बिल्ड क्वॉलिटी मिलती है। इसमें 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। इसे किसी हेडफोन से भी कनेक्ट करके म्यूजिक को सुना जा सकता है। इसमें कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर भी है। इसमें एसपीओ2 मॉनिटर, स्पोर्ट्स मोड और ब्रिद मोड हैं। इसमें 320 एमएएच की बैटरी है।

    SENS Hendriks 1

    इस ईयरफोन की कीमत 1,999 रुपये है। इसके साथ मेटल बॉडी है और बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है और इसमें 10mm का ड्राइवर है। यह एक ईयरबड्स है।

    SENS MJ2

    इस नेकबैंड की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है। यह नेकबैंड्स उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो एडवांस्ड कनेक्टिविटी, ऑडियो एवं चार्जिंग के फीचर्स पसंद करते हैं। इसमें सेंज की तीनों ट्रेडमार्क्ड टेक्नॉलॉजी - एएफएपी (एज फास्ट एज पॉसिबल) चार्ज, एसवीवीसी (स्मार्ट वीडियो वॉईस कनेक्ट) और आईआईसी टेक्नॉलॉजी फॉर इंस्टैंट कनेक्ट (इंटैलिजेंट इंस्टा कनेक्ट) हैं। इसमें एनवायरनमेंट न्वाइज कैंसिलेशन है।