Sennheiser Momentum 3 ब्लूटूथ हेडफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 13 Dec 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Sennheiser Momentum 3 Bluetooth Headphone Launch In India Know Price And Specifications
Sennheiser MOMENTUM Wireless 3 - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी Sennheiser ने प्रीमियम वायरलेस हेडफोन Momentum को भारत में लॉन्च किया है। लोगों को इस हेडफोन में 3 एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इस हेडफोन के खास फीचर की बात करें तो कंपनी ने इसमें ट्रांसपेरंट हेयरिंग मोड का सपोर्ट दिया है, जिससे यूजर्स आसानी से बाहरी साउंड को ब्लॉक कर सकते है। वहीं, कंपनी ने इस हेडफोन की कीमत 34,990 रुपये रखी है।

    विज्ञापन

    Sennheiser Momentum के फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस हेडफोन में स्मार्ट पॉज बटन मिलेगा। जब यूजर्स इस इयरफोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो ऑडियो अपने आप पॉज हो जाएगा और दोबारा लगाने पर सॉन्ग चालू हो जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को तीन बटन दिए गए है, जिससे वह कॉल और ऑडियो को कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा इस हेडफोन में गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा और सिरी का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस हेडफोन में ब्लूटूथ 5.0, एपटीएक्सटीएम, एएसी और एसबीसी जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स कंपनी के स्मार्ट कंट्रोल एप के जरिए ऑडियो को ट्यून कर सकते हैं, जिससे उनके ऑडियो की साउंड की क्वालिटी बेहतर हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें