Sennheiser Momentum 4 भारत में लॉन्च, 60 घंटे बैटरी बैकअप के साथ मिलेगा दमदार साउंड
Sennheiser Momentum 4 में 60 घंटे के बैटरी बैकअप और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट भी मिलता है। इस वायरलेस हेडफोन में एडवांस्ड ब्लूटूथ codec का सपोर्ट भी दिया गया है।

विस्तार
Sennheiser ने अपने फ्लैगशिप हेडफोन Sennheiser Momentum 4 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस हेडफोन को कंपनी ने साल 2019 में लाए Sennheiser Momentum 3 के सक्सेसर के रूप में पेश किया है। Sennheiser Momentum 4 में 60 घंटे के बैटरी बैकअप और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट भी मिलता है। इस वायरलेस हेडफोन में एडवांस्ड ब्लूटूथ codec का सपोर्ट भी दिया गया है। चलिए जानतें हैं Sennheiser Momentum 4 के अन्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में
Sennheiser Momentum 4 की कीमत
Sennheiser Momentum 4 एक फ्लैगशिप वायरलेस हेडफोन को सोनी और बोस हेडफोन के कंपेटिटर के दौर पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 350 डॉलर (27,800 रुपये) है। हालांकि कंपनी ने अब तक भारत में इसकी उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं दी है।
Sennheiser Momentum 4 की स्पेसिफिकेशन
Sennheiser Momentum 4 फ्लैगशिप वायरलेस हेडफोन शानदार डिजाइन के साथ आता है, इसमें 42mm के ऑडियो ड्राइवर मिलते हैं। इन वायरलेस हेडफोन में एडवांस्ड ब्लूटूथ codec एडेप्टिव के साथ aptX और aptX का सपोर्ट भी मिलता है। इस हेडफोन को Sennheiser के स्मार्ट कंट्रोल एप से आसानी से यूज किया जा सकता है। इस हेडफोन में SBC और AAC का सपोर्ट के साथ-साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है।
Sennheiser Momentum 4 की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम लिया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। साथ ही इस हेडफोन में चार माइक्रो फोन भी मिलते हैं।