Sennheiser ने लॉन्च किये नए वायरलेस ईयरबड्स,डिवाइस को मिली IP54 रेटिंग

सुयश श्रीवास्तव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश श्रीवास्तव
Mon, 25 Apr 2022 03:43 PM IST
सार

इसमें v5.2 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा देते हैं। Sennheiser TrueResponse ट्रांसड्यूसर द्वारा संचालित एक सिग्नेचर साउंड का दावा करता है, यह एक 7mm डायनेमिक ड्राइवर से लैस है। सब से खास बात यह है की ये लगातार 9 घंटे का प्लेबैक टाइम देता हैं।

विज्ञापन
Sennheiser launches new wireless earbuds, device gets IP54 rating specificataion and features
Sennheiser Sport True Wireless Earbuds - फोटो : Sennheiser.com

    विस्तार

    Sennheiser ने अपने नए ईयरबड्स Sennheiser Sport True को अमेरिका और यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Sennheiser Sport True के साथ 7एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर हाई-एंड ऑडियो का दावा किया गया है। Sennheiser Sport True में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2 है। बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी ने 9 घंटे के बैकअप का दावा किया है। भारत में इस बड्स की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Sennheiser Sport True Wireless Earbuds की कीमत

    Sennheiser Sport True Wireless Earbuds
    Sennheiser Sport True Wireless Earbuds - फोटो : Sennheiser.com

    Sennheiser Sport True Wireless Earbuds 3 मई से यूएस और यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन ईयरबड्स की कीमत यूरोप में EUR 129.90 (लगभग 10,760 रुपये) और यूएस में $129.95 (लगभग 9,940 रुपये) है। इन ईयरबड्स को भारत में कब लॉन्च होगा और इनकी कीमत क्या होगी इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    ईयरबड्स की स्पेसिफेकशन

    कंपनी ने इन ईयरबड्स को तीन साइज के छोटे, मध्यम, बड़े ईयर टिप्स और चार साइज के फिन N, S1, S2, S3 दिए है। Sennheiser स्पोर्ट ट्रू वायरलेस में 10mW आउटपुट है और 2 माइक हैं। इसकी बैटरी को लेकर 27 घंटे के बैकअप का दावा है। केस में 400mAh की बैटरी है और ईयरबड्स में 55mAh की बैटरी है। वहीं इन को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटे का समय लगता है और इनका वजन 6.8 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें