Sennheiser ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस इयरफोन, कीमत 39,990 रुपये

ऑडियो डिवाइस की दिग्गज कंपनी सनाइजर ने भारतीय यूजर्स के लिए बाजार में अपना नया ब्लूटूथ इयरफोन IE 80 S BT लॉन्च किया है। इस ब्लूटूथ इयरफोन में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाई रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग कोड जैसे LHDC, aptX HD, AAC और AKM DAC दिए गए हैं। सनाइजर के इस इयरफोन की कीमत 39,990 रुपये है।
कंपनी के दावे के मुताबिक IE 80 S BT बैंलेस्ड ट्यून ऑडियो देगा लेकिन यूजर्स के पास इस बात का विकल्प होगा कि वह इसे बेस में भी बदल सकता है। इसके लिए कंपनी ने स्मार्ट कंट्रोल एप भी लॉन्च किया है। सनाइजर का यह इयरफोन नेकबैंड स्टाइल में है।
येभी पढ़ेंः AirPods Pro की भारत में सेल शुरू, यूजर्स को मिलेगा न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर का सपोर्ट
बेहतर फिटिंग के लिए इयरहुक भी दिया गया है। इसकी बॉडी सिलिकॉन की है। सनाइजर के इस नए इयरफोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। इस के अलावा बॉक्स में कंपनी एक चार्जिंग केस भी दे रही है। इस इयरफोन में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी के लिए अलग से एक बटन दिया गया है।
कंपनी ने कहा है कि इसमें बेहतर न्वाइज कैंसिलेशन के लिए दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। इस नेकबैंड को आप इयरबड्स की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह एक डिटैचबल इयरफोन है। इसका वजन 30 ग्राम है और बैटरी को लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
- Samsung Galaxy Fold Camera Review: फोल्डेबल स्क्रीन के साथ बेहतरीन कैमरा
- Jio यूजर्स को इन किफायती प्रीपेड प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल, ये है पूरी लिस्ट
- Blurams ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा, चेहरा पहचानने में है माहिर
- आप आसानी से घर बैठे बनावा सकेंगे पासपोर्ट, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स