Sennheiser HD 25 DJ हेडफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
भारतीय बाजार में Sennheiser HD 25 की कीमत 8,499 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इस ब्लू लिमिटेड एडिशन ब्लू ईयरपैड्स और वायर के साथ आता है।

विस्तार
स्नाइजर ने भारतीय बाजार में अपने नए हेडफोन Sennheiser HD 25 को लॉन्च कर दिया है। Sennheiser HD 25 का स्पेशल ब्लू लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है। इस हेडफोन के ईयरबड्स ब्लू रंग के हैं। कंपनी का दावा है कि शोरगुल वाली जगह पर भी Sennheiser HD 25 की परफॉर्मेंस शानदार होगी। Sennheiser HD 25 को खासतौर पर कैमरामैन और DJ के लिए तैयार किया गया है।
Sennheiser HD 25 की कीमत
भारतीय बाजार में Sennheiser HD 25 की कीमत 8,499 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इस ब्लू लिमिटेड एडिशन ब्लू ईयरपैड्स और वायर के साथ आता है।
Sennheiser HD 25 के फीचर्स
इस हेडफोन DJ और आउटडोर में ब्रॉडकास्ट करने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन करीब 140 ग्राम है, हालांकि यह वजन बिना केबल है। इसका फ्रीक्वेंसी 16Hz और 22,000Hz है। दावा है कि यह हेडफोन हाई प्रेशर वाली आवाज को भी आराम से हैंडल कर सकता है।
इसका अधिकतम साउंड प्रेशर 120dB है। इसका इस्तेमाल ENG, sound रेनफोर्समेंट, स्टूडियो मॉनिटरिंग, ऑडियो टेस्टिंग, कैमरा मॉनिटरिंग और DJ में हो सकता है। इसमें 3.5mm का जैक जिया गया है। इसमें दिए गए केबल को हेडफोन से अलग भी किया जा सकता है।
- WhatsApp: वेब यूजर्स को भी मिला व्यू वन्स फीचर, देखते ही गायब हो जाएंगे मैसेज
- Logitech ने भारत में लॉन्च किया सबसे हल्का गेमिंग हेडफोन, जानें कीमत और फीचर्स
- Battlegrounds Mobile India: लॉन्चिंग के साथ ही हिट हो गया गेम, एक सप्ताह में 3.4 करोड़ प्लेयर ने किया ज्वाइन
- Mi 11 Ultra: खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, इस दिन से शुरू होगी ओपन सेल