टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:38 PM IST
भारत की प्रमुख सीसीटीवी कैमरा निर्माता कंपनी Secureye ने अपना एक वाई-फाई राउटर लॉन्च किया है। पिछले महीने ही कंपनी ने 4G LTE Mifi राउटर S-4GMR को बाजार में उतारा था और अब सिक्योरआई ने S-4GWL 4G LTE आउटडोर राउटर को लॉन्च किया है। S-4GWL 4G LTE एक बजट राउटर है जिसकी अधिकतम स्पीड 150mbps है।
S-4GWL 4G LTE में मीडियाटेक का MT6735WM चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। इस राउटर का रेंज 20 मीटर है। इस राउटर से एक साथ 10 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इस राउटर को लैन और वायरलेस दोनों तरीकों से एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस राउटर में एक नैनो सिम कार्ड स्लॉट भी है।
इस 4G LTE राउटर को खासतौर पर आउटडोर के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में यह बारिश से खराब नहीं होगा। इस राउटर की फ्रीक्वेंसी 2.4GHz है और इसे 12V की जरूरत है। इसे 0-40 डिग्री तापमान में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस राउटर की डाउनलोडिंग स्पीड 150एमबीपीएस और अपलोडिंग 50एमबीपीएस है। राउटर की कीमत 2,999 रुपये है।
बता दें कि पिछले महीने ही Secureye ने भारतीय बाजार में अपना पहला राउटर पेश किया है जिसे S-4GMR-4G LTE Mifi राउटर नाम दिया गया है। Secureye S-4GMR में सिंगल सिम सपोर्ट दिया गया है। इस राउटर के साथ एक बार में 10 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। सभी डिवाइस में 150एमबी तक की स्पीड मिलेगी। Secureye S-4GMR को खासतौर पर 4G LTE नेटवर्क के लिए डिजाइन किया गया है।
Secureye S-4GMR Mifi राउटर में 2100mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, हालांकि कंपनी ने बैटरी के बैकअप को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसमें 32 जीबी तक के मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट दिया है। इस राउटर का इस्तेमाल एंड्रॉयड 6.0 और इससे ऊपर की डिवाइस किया जा सकता है, हालांकि आईफोन के साथ भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस राउटर की कीमत 2,999 रुपये है।