सिक्योरआई ने कोएक्सिअल ऑडियो के साथ लॉन्च किया CCTV कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Mar 2021 04:34 PM IST
सार

Secureye 2MP HD TVI कैमरे के साथ 3.6mm HD लेंस है जिसके साथ वाइड एंगल का भी सपोर्ट है। यह कैमरा 20-30 मीटर के दायरे में आने वाली सभी चीजों की पहचान बारिकी से कर सकता है।

विज्ञापन
Secureye launches 2MP HD TVI Camera with Coaxial Audio
Secureye 2MP HD TVI Camera - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारतीय सीसीटीवी बाजार में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही कंपनी Secureye ने 2 मेगापिक्सल का अपना एक नया एचडी टीवीआई कैमरा लॉन्च किया है जिसके साथ कोएक्सिअल ऑडियो का सपोर्ट है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। सिक्योरआई के इस एचडी CCTV कैमरे से 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा कोएक्सिअल ऑडियो का सपोर्ट होने के कारण एक ही केबल से मल्टीपल चैनल पर ऑडियो आउटपुट लिया जा सकता है। आईपी कैमरे के साथ सिंगल केबल लंबे समय से मिल रहा है, लेकिन सिक्योरआई के इस कैमरे के साथ ऐसा नहीं है।

    कैमरे के साथ ऑटोमेटिक 3D DNR का सपोर्ट है जो कि डिजिटल न्वाइज को खत्म करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा यह कलर मिक्सचर का भी काम करता है। कंपनी के दावे के मुताबिक उसका यह नया कैमरा दिन और रात दोनों के लिए परफेक्ट है। कंपनी ने कैमरे की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहींं दी है।

    विज्ञापन

    Secureye 2MP HD TVI कैमरे के साथ 3.6mm HD लेंस है जिसके साथ वाइड एंगल का भी सपोर्ट है। यह कैमरा 20-30 मीटर के दायरे में आने वाली सभी चीजों की पहचान बारिकी से कर सकता है। कोएक्सिअल केबल का सपोर्ट होने के कारण यह कैमरा वीडियो के साथ क्लियर ऑडियो कैप्चर करने में भी सक्षम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नई लॉन्चिंग पर कंपनी के सिक्योरिटी डायरेक्टर मनीष अग्रवाल ने कहा, 'आज हमारे पास इन्फ्रारेड नाइट विजन, कलर नाइट विजन, मोशन डिटेक्टर इत्यादि जैसे व्यापक रेंज के सुरक्षा और निगरानी कैमरे हैं, लेकिन सेगमेंट में अभी भी बहुत से मुकाम बनाए जाने बाकी हैं। हमारा नया कैमरा मौजूदा गैप को भरने के लिए एक कोशिश है'।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें