Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: चार्जिंग के साथ ऑटोमेटिक डाटा बैकअप भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Aug 2022 09:50 AM IST
सार

Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर 10W की चार्जिंग के साथ आता है। इससे आप उस किसी भी डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं जिसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो। रिव्यू के लिए हमारे पास 256GB स्टोरेज वाला मॉडल था जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

SanDisk Ixpand Wireless Charger Sync Review in hindi
SanDisk Ixpand Wireless Charger Sync Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    SanDisk का भारतीय बाजार में Sandisk ixpand नाम से एक प्रोडक्ट है जो कि अपने सेगमेंट में पहला प्रोडक्ट है जो वायरलेस चार्जर के साथ-साथ एक बैकअप डिवाइस भी है। Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर तीन स्टोरेज 64GB, 128GB और 256GB में आता है।

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: चार्जिंग के साथ ऑटोमेटिक डाटा बैकअप भी

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर 10W की चार्जिंग के साथ आता है। इससे आप उस किसी भी डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं जिसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो। रिव्यू के लिए हमारे पास 256GB स्टोरेज वाला मॉडल था जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: चार्जिंग के साथ ऑटोमेटिक डाटा बैकअप भी

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले आपको बता दें कि इसके साथ बॉक्स में आपको Ixpand Charger, 6 फीट का लंबा केबल और यूजर मैनुअल मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि चार्जंग के साथ-साथ आपको बैकअप भी मिलता है।

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: चार्जिंग के साथ ऑटोमेटिक डाटा बैकअप भी

    iXPAND के साथ अच्छी बात यह है कि चार्जर के साथ-साथ आपको बैकअप डिवाइस भी मिल रही है जिसके लिए आपको अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है। इसके साथ क्लाउड और लोकल बैकअप मिलता है। बैकअप के लिए आप गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर से SanDisk Ixpand Charger एप को डाउनलोड कर सकते हैं। चार्जर पर एप को डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड भी मिलता है।

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: चार्जिंग के साथ ऑटोमेटिक डाटा बैकअप भी

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: परफॉर्मेंस

    Sandisk ixpand के साथ 10W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है। रिव्यू के दौरान हमने Sandisk ixpand के साथ आईफोन 13 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा को चार्ज किया। चार्जिंग में काफी वक्त लगता है। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा और आईफोन 13 प्रो दोनों ही फोन को चार्ज करने में करीब 5 घंटे का वक्त लग गया। वैसे भी मार्केट में मौजूद 10W के सभी वायरलेस चार्जर की यही हालत है। चार्जिंग के दौरान फोन थोड़े गर्म भी होते हैं। आईफोन 13 प्रो के कवर के साथ भी इस चार्जर से हम फोन चार्ज करने में सफल रहे।

    Sandisk ixpand वायरलेस चार्जर रिव्यू: चार्जिंग के साथ ऑटोमेटिक डाटा बैकअप भी

    अब जहां तक बैकअप का सवाल है तो इसके लिए शर्त यह है कि फोन और एप दोनों 2.4GHz के एक ही वाई-फाई से कनेक्ट होना चाहिए। जैसे ही फोन नेटवर्क से कनेक्ट होगा और चार्जिंग हो रही होगी तो बैकअप हो जाएगा। आप स्टोरेज को मॉनिटर भी कर सकते हैं। बॉक्स में आपको एडाप्टर भी मिलता है। चार्जर से माइक्रो यूएसबी केबल को कनेक्ट करके आप अपने कंप्यूटर में बैकअप भी ले सकते हैं।

    अब कुल मिलाकर देखा जाए तो SanDisk Ixpand वायरलेस चार्जर टेक सेवी लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें डाटा बैकअप फ्री मिल रहा है। इसके अलावा सभी तरह की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस के लिए चार्जिंग का भी विकल्प मिल रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें