Samsung: फोल्डेबल फोन के बाद अब फोल्डेबल टैबलेट और लैपटॉप बनाएगा सैमसंग, कंपनी के अधिकारी ने की पुष्टि

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 18 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

रोह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सैमसंग फोल्डेबल फोन की तरह ही कंपनी के अन्य फोल्डेबल प्रोडक्ट भी बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किताबों या नोटबुक की तरह, फोल्डेबल स्मार्टफोन को उपयोग में न होने पर स्टोर करना आसान होता है।

विज्ञापन
Samsung will launch Foldable Tablets and Laptops after foldable phone Company Executive Confirms
Samsung Galaxy Z Fold 5 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    फोल्डेबल फोन मार्केट में दबदबा बनाने के बाद सैमसंग अब फोल्डेबल टैबलेट और फोल्डेबल लैपटॉप पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि कर दी है। सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस हेड टीएम रोह का कहना है कि कंपनी आने वाले समय में अपना फोल्डेबल टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में अपने पांचवीं जेनरेशन के फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है।

    सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस हेड टीएम रोह ने एक इंटरव्यू में पुष्टि की है कि कि भविष्य में दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज फोल्डेबल टैबलेट और लैपटॉप को पेश करने वाली है और इसके लिए योजना बनाई जा सकती है। रोह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सैमसंग फोल्डेबल फोन की तरह ही कंपनी के अन्य फोल्डेबल प्रोडक्ट भी बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह समझाते हैं कि लोग अक्सर पढ़ने और लिखने के लिए किताब खोलते हैं वैसे ही नोटबुक का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    रोह ने कंपनी के आगामी प्लान को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि किताबों या नोटबुक की तरह, फोल्डेबल स्मार्टफोन को उपयोग में न होने पर स्टोर करना आसान होता है या यात्रा के दौरान इधर-उधर ले जाना आसान होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका डाटा और सभी आवश्यक जानकारी भी सुरक्षित रहती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें