Galaxy Unpacked 2023: सैमसंग के मेगा इवेंट की तारीख कंफर्म, Galaxy S23 सीरीज होगी लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

इस सीरीज के Galaxy S23 और Galaxy S23+ के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है, वहीं Galaxy S23 Ultra को 12 जीबी रैम और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Website Allegedly Confirms Galaxy Unpacked 2023 Event Dat
Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Samsung Galaxy S23 series सीरीज की लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है, हालांकि अभी भी यह एक लीक रिपोर्ट ही है। सैमसंग की ओर से Galaxy Unpacked 2023 इवेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    कहा जा रहा है कि गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023, एक फरवरी 2023 को होगा जिसमें Samsung Galaxy S23 series की लॉन्चिंग होगी। इस सीरीज के तहत Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra फोन लॉन्च किए जाएंगे। इससे पहले भी Samsung ने फरवरी के पहले सप्ताह में ही गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन किया है।

    विज्ञापन

    9to5google की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग की कोलंबिया वेबसाइट पर गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का प्रमोशनल पोस्टर देखा गया है। गैलेक्सी एस23 सीरीज के सभी फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे, हालांकि Galaxy S23 Ultra में चार रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस सीरीज के Galaxy S23 और Galaxy S23+ के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है, वहीं Galaxy S23 Ultra को 12 जीबी रैम और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है।

    Galaxy S23 और Galaxy S23 Ultra बोटैनिक ग्रीन, कॉटन फ्लावर, मिस्टी लिलैक और फैंटम ब्लैक शेड्स में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S23 सीरीज के फोन की कीमतें Galaxy S22 सीरीज जैसी ही होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें