सैमसंग अपने इन ग्राहकों को फ्री में दे रहा 1.49 लाख रुपये का साउंडबार, जानें पूरा ऑफर
नियो क्यूलेड टीवी की रेंज ऐसे बनाई गई है कि यह टीवी से बढ़कर बन गया है। यह गेम कंसोल बन सकता है, वर्चुअल प्लेग्राउंड बन सकता है और आपके घर तथा सटीक पार्टनर को नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट हब है,

विस्तार
सैमसंग ने अपने अल्ट्रा-प्रीमियम 2022 नियो क्यूलेड 8के और नियो क्यूलेड टीवी देश में पेश कर दिए हैं। इन टीवी को लेकर सबसे साफ पिक्चर क्वालिटी और शानदार ऑडियो का दावा किया गया है। नए नियो क्यूलेड टीवी की रेंज ऐसे बनाई गई है कि यह टीवी से बढ़कर बन गया है। यह गेम कंसोल बन सकता है, वर्चुअल प्लेग्राउंड बन सकता है और आपके घर तथा सटीक पार्टनर को नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट हब है, जो आपकी काम करने की क्षमता बढ़ा देता है।
नए नियो क्यूलेड लाइन-अप में क्वांटम मिनी एलईडी वाली क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो है। ये एलईडी सामान्य एलईडी से 40 गुना छोटी हैं। इनसे बेहतर ल्युमिनेंस स्केल मिलता है, जो डिसप्ले की चमक को और अच्छी तरह से नियंत्रित करता है। शेप एडैप्टिव लाइट कंट्रोल चित्र में मौजूद विभिन्न वस्तुओं को एकदम सटीक तरीके से परखता है और जरूरत के हिसाब से रोशनी देता है।
नियो क्यूलेड 8के में रियल डेप्थ एन्हांसर वाला न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर है, जो आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित डीप लर्निंग की मदद से वस्तुओं को तय करता और बढ़ाता है ताकि तीन विमाओं वाली (3डी) गहराई तैयार हो सके। देखने का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए नियो क्यूलेड में आई कंफर्ट मोड है, जो बिल्ट इन सेंसर की मदद से स्क्रीन की ब्राइटनेस और टोन खुद ही दुरुस्त कर लेता है। आसपास की रोशनी बदलती है तो स्क्रीन कम रोशनी देने लगती है और उसी के हिसाब से ब्लू लाइट के स्तर को ठीक कर पहले से वार्म टोन देती है।
नियो क्यूलेड 8के लाइन-अप में 65 इंच से 85 इंच तक स्क्रीन आकार वाली तीन सीरीज होंगी। नियो क्यूलेड टीवी भी 50 इंच से 85 इंच स्क्रीन आकार वाली तीन सीरीज में उपलब्ध होगा। नियो क्यूलेड टीवी की नई रेंज सभी अग्रणी रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगी और फ्लिपकार्ट एवं एमेजॉन पर तथा सैमसंग के आधिकारिक
ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप पर ऑनलाइन मिलेगी।
सीमित अवधि की पेशकश के तहत 19 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022 के बीच नियो क्यूलेड 8के टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 1,49,000 रुपये का सैमसंग साउंडबार (HW-Q990B) और 8,900 रुपये का स्लिमफिट कैम एकदम मुफ्त मिलेगा। नियो क्यूलेड टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 8,900 रुपये का स्लिमफिट कैम मुफ्त मिलेगा। नियो क्यूलेड 8के टीवी प्री-रिजर्व कराने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये और नियो क्यूलेड टीवी प्री-रिजर्व कराने वालों को 5,000 रुपचे की छूट मिलेगी।
कीमत और उपलब्धता
नियो क्यूलेड 8के टीवी QN900B (85 इंच), QN800B (65 और 75 इंच), QN700B (65 इंच) मॉडलों में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 3,24,990 रुपये से शुरू होंगी। नियो क्यूलेड टीवी QN95B (55, 65 इंच), QN90B (85, 75, 65, 55, 50 इंच), QN85B (55, 65 इंच) मॉडलों में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 1,14,990 रुपये से शुरू होगी।