सैमसंग ने भारत में लांच किया अपना पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन, कीमत 6,190 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 29 Aug 2018 09:18 AM IST
Samsung Unveils its first android go smartphone Galaxy J2 Core, price and features
Samsung Galaxy J2 Core

    सैमसंग ने भारत में अपना पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन पेश कर दिया है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर है। इस फोन को पिछले सप्ताह ग्लोबली लांच किया गया था। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 के गो एडिशन पर काम करेगा। गैलेक्सी जे2 कोर में पहले से इंस्टॉल्ड डाटा कंट्रोल और अल्ट्रा डाटा सेविंग जैसे एप आपको मिलेंगे। इसके अलावा फोन में बेहतरीन सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड भी मिलेगा। सैमसंग के इस फोन की टक्कर नोकिया 1, माइक्रोमैक्स भारत गो और लावा जेड61 के साथ होगी।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की कीमत और उपलब्धता

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की भारत में कीमत 6,190 रुपये है और यह फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का गो एडिशन मिलेगा जिसमें गूगल मैप्स गो, यूट्यूब गो जैसे कई सारे एप प्री इंस्टॉल्ड मिलेंगे। गैलेक्सी जे2 में 5 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 540x960 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में क्वॉडकोर एक्सिनॉज 7570 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ ब्यूटी और पोट्रेट मोड भी मिलेगा। गैलेक्सी जे2 कोर में 2600 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें