CES 2023: सैमसंग ने पेश किए चार स्मार्ट मॉनिटर, डिजाइन देखकर उड़ जाएंगे होश
CES 2023: Odyssey Neo G9 के साथ दावा है कि यह डुअल अल्ट्रा-एचडी रिजॉल्यूशन वाला दुनिया का पहला सिंगल मॉनिटर है। इसके अलावा सैमसंग ने Odyssey OLED G9 कर्व्ड डिस्प्ले मॉनिटर और ViewFinity S9 5K मॉनिटर को भी पेश किया है।

विस्तार
सैमसंग ने सोमवार (3 जनवरी) को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में अपने स्मार्ट मॉनिटर लाइनअप में चार नए मॉडल को पेश किया है। कंपनी ने ओडिसी (Odyssey), व्यूफिनिटी ( ViewFinity) सीरीज के साथ अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले कैटेगरी में Odyssey Neo G9 (ओडिसी नियो जी9) को पेश किया है। ओडिसी नियो जी9 के साथ दावा है कि यह डुअल अल्ट्रा-एचडी रिजॉल्यूशन वाला दुनिया का पहला सिंगल मॉनिटर है। इसके अलावा सैमसंग ने (5,120x 2,880 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाले ओडिसी ओएलईडी जी9 कर्व्ड डिस्प्ले मॉनिटर और व्यूफिनिटी एस9 5के मॉनिटर को भी पेश किया है। कंपनी ने स्मार्ट मॉनिटर M8 के नए 27 इंच वेरिएंट को भी शोकेस किया है।
सैमसंग के नए ओडिसी नियो G9 गेमिंग मॉनिटर का मॉडल नाम G95NC रखा गया है। इस मॉनिटर में बड़ा 57 इंच का 1000R कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो (7,680×2,160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 240Hz रिफ्रेश रेट और 32: 9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। मॉनिटर रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए एक मैट डिस्प्ले को सपोर्ट करता है और इसमें डिस्प्लेपोर्ट 2.1 सपोर्ट शामिल है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह डिस्प्लेपोर्ट 1.4 की तुलना में लगभग दोगुनी तेजी से डाटा ट्रांसफर करता है।
सैमसंग ओडिसी OLED G9 में डुअल क्वाड-एचडी 49 इंच 1800R कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 32:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 0.1ms रिस्पॉन्स टाइम और 240Hz रिफ्रेश रेट है। सैमसंग के अनुसार मॉनिटर का ओएलईडी डिस्प्ले प्रत्येक पिक्सल को अलग से इल्यूमिनेट करता है, जिसमें 1,000,000:1 डायनामिक कंट्रास्ट रेशियो होता है। Odyssey Neo G9 सैमसंग गेमिंग हब ऑनबोर्ड के साथ आता है जो यूजर्स को Xbox क्लाउड गेमिंग और Nvidia GeForce Now प्लेटफॉर्म पर क्लाउड पर गेम स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।