दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉच करेगा सैमसंग, 100 गुना तेज हो सकती है इंटरनेट स्पीड

Priyesh Mishra
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीPriyesh Mishra
Sun, 24 Mar 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Samsung to launch world first 5G smartphone in South Korea
सैमसंग एस 10 - फोटो : TheINQUIRER

    टेक्नोलॉजी की अग्रणी कंपनी सैमसंग अगले महीनें दक्षिण कोरिया में दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन रिलीज करने जा रहा है। वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज और पांचवी पीढ़ी की इस आधुनिक टेक्नोलॉजी से इंटरनेट का प्रयोग करने वालों को नया अनुभव मिलेगा।

    कहा जा रहा है कि इसकी इंटरनेट स्पीड वर्तमान की तुलना में 10 से 100 गुना तक ज्यादा तेज होगी। इस तकनीकी में रेडियो स्पेक्ट्रम का बेहतरीन प्रयोग किया जाएगा। इस पांचवी पीढ़ी के इंटरनेट स्पीड की मदद से यूजर किसी भी बड़े डाटा को आसानी से अपलोड और डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह हाई फ्रीक्वेंसी बैंड 3.5GHz से 26GHz या उससे भी ज्यादा की फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा। इससे एक साथ कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा। लेकिन किसी भी डिवाइस के इंटरनेट स्पीड में इससे कमी नहीं आएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि इस 5जी के सभी प्रोटोकॉल अभी तय नहीं किए गए। इसकी तकनीकी 4जी की वर्तमान तकनीक से अलग होगी। फिलहाल 4जी पर सर्वाधिक स्पीड 45 एमबीपीएस तक की मुमकिन है।

    अधिकतर देशों में 5जी तकनीक के साल 2020 तक लांच होने की उम्मीद है। दिग्गज चिप कंपनी क्वालकॉम का अनुमान है कि वर्तमान की इंटरनेट स्पीड से 5जी की स्पीड कम से कम 10 से 20 गुना तक ज्यादा होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें