टैबलेट मार्केट में सैमसंग ने एपल को पछाड़ा, अब मार्केट शेयर 40 फीसदी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

आमतौर पर भारतीय बाजार में टैबलेट को लेकर एपल का दबदबा रहता था लेकिन इस बार बाजी पलट गई है। भारतीय बाजार में एपल के iPad, iPad mini, iPad Air और iPad Pro सीरीज के टैबलेट मौजूद हैं।

विज्ञापन
Samsung Takes Top Spot in Indian Tablet Market in Q1 2022
Samsung Galaxy Tab - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Samsung ने साल 2022 की पहली तिमाही में टैबलेट मार्केट में एपल को पीछे छोड़ दिया है। अब टैबलेट मार्केट में सैमसंग का मार्केट शेयर 40 फीसदी हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग ने परफॉर्मेंस के मामले में भी एपल के आईपैड को पीछे छोड़ा है। कंपनी की Samsung Galaxy Tab A8 सीरीज भारत में बेस्ट सेलिंग टैबलेट बन गया है।

    IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक टैबलेट मार्केट का अब नया किंग Samsung है। सैमसंग का टैबलेट मार्केट में 40 फीसदी कब्जा है और तिमाही-दर-तिमाही सैमसंग की ग्रोथ 10 फीसदी हो रही है। 2022 की पहली तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा Samsung Galaxy Tab A8 की बैक्री हुई है और उसके बाद Samsung Galaxy Tab S8 को लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा है।

    विज्ञापन

    इस उपलब्धि पर सैमसंग इंडिया के न्यू कंप्यूटिंग बिजनेस के बिजनेस हेड संदीप पोसवाल ने कहा, 'हाल ही में लॉन्च हुई गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज और गैलेक्सी टैब ए8 सीरीज की लोकप्रियता ने हमें टैबलेट मार्केट में अपने नेतृत्व को और मजबूत करने में सक्षम बनाया है। गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज की सफलता, विशेष रूप से गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा, इस बात का प्रमाण है कि उपभोक्ता ऐसे इनोवेशन को महत्व देते हैं और रोजमर्रा के कार्यों को प्रभावी ढंग से करते हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आमतौर पर भारतीय बाजार में टैबलेट को लेकर एपल का दबदबा रहता था लेकिन इस बार बाजी पलट गई है। भारतीय बाजार में एपल के iPad, iPad mini, iPad Air और iPad Pro सीरीज के टैबलेट मौजूद हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें