लॉन्चिंग से पहले सैमसंग स्मार्ट Monitor M8 की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, मुफ्त में मिलेगा गैलेक्सी बड्स
सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर M8 की डिजाइन काफी हद तक Apple iMac मॉनिटर से प्रेरित है। स्टैंड से लेकर बॉडी तक आईमैक जैसा ही लगता है। इसके साथ भी एपल की तरह इसमें अलग से सीपीयू नहीं दिया गया है।

विस्तार
सैमसंग के प्रीमियम लाइफस्टाइल स्मार्ट मॉनिटर सीरीज के नए मेंबर सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर M8 अब जल्द भारत में आने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग से पहले Samsung smart Monitor M8 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से आप 3 जून से 9 जून 2022 तक स्मार्ट मॉनिटर M8 को प्री-बुक कर सकते हैं।
प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये देने होंगे यानी 3,000 रुपये के साथ आप स्मार्ट मॉनिटर M8 को प्री-बुक करवा सकते हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये का कूपन भी मिल रहा है जिनका इस्तेमाल खरीदारी के दौरान किया जा सकेगा। उपभोक्ताओं को गैलेक्सी बड्स 2 और एक वायरलेस की-बोर्ड भी मुफ्त में मिलेगा।
फीचर्स की बात करें तो सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर M8 की डिजाइन काफी हद तक Apple iMac मॉनिटर से प्रेरित है। स्टैंड से लेकर बॉडी तक आईमैक जैसा ही लगता है। इसके साथ भी एपल की तरह इसमें अलग से सीपीयू नहीं दिया गया है। आमतौर पर इसे ऑल इन वन मॉनिटर कहा जाता है।
इसके साथ दूसरे कंप्यूटर को भी रिमोटली एक्सेस करने का मौका मिलेगा। इसके साथ Microsoft 365 प्रोग्राम भी मिलेगा और सैमसंग के फोन को Samsung DeX के जरिए इस मॉनिटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक स्लिम कैमरा भी दिया गया है।
सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर M8 की साइज 32 इंच की है जिसका रिजॉल्यूशन UHD (3840x 2160 पिक्सल) है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह मॉनिटर महज 11.4mm पतला है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है जिसके साथ 65W चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसके साथ Wi-Fi 5 मिलेगा।