Samsung: Galaxy S26 की लॉन्चिंग से पहले S25 Ultra की कीमत में हजारों रुपये की कटौती, जानें क्या हैं नए दाम

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Fri, 13 Feb 2026 07:05 PM IST
सार

Samsung Galaxy S25 Ultra Price Cut:

सैमसंग का फोन चाहने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अक्सर नई सीरीज आने से पहले पुराने मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट मिलते हैं, लेकिन S25 Ultra पर मिल रही ये छूट अब तक की सबसे आकर्षक डील्स में से एक मानी जा रही है। जो सैमसंग खास अपने ग्राहकों के लिए वैलेंटाइन डे सेल में लेकर आया है।

विज्ञापन
Samsung Price Drop Save ₹21,000 Galaxy S25 Ultra Ahead Galaxy S26 Launch Feb 25
सैमसंग एस 25 अल्ट्रा - फोटो : samsung.com

    विस्तार

    क्या आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं? सैमसंग का सबसे शक्तिशाली माना जाने फोन गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। 25 फरवरी को गैलेक्सी एस 26 सीरीज की वैश्विक लॉन्चिंग से ठीक पहले, कंपनी अपने इस 200MP कैमरा बीस्ट को 21 हजार रुपये सस्ते में बेच रही है। फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन डे सेल में मिल रहे इस ऑफर ने टेक बाजार में हलचल मचा दी है।

    फीचरविवरण
    डिस्प्ले6.9-इंच क्वैड एचडी + AMOLED (120Hz)
    प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 एलीट
    रियर कैमरा200MP + 50MP + 50MP + 10MP
    सेल्फी12MP
    बैटरी/चार्जिंग5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
    सुरक्षाIP68/IP69 रेटिंग (वाटर रेसिस्टेंट)

    कैसे बचाएं हजारों रुपये?

    फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में इस प्रीमियम डिवाइस पर कई लेयर्स में डिस्काउंट मिल रहा है:

    विज्ञापन

    सीधी कटौती:

    फोन को सेल में 1,08,852 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बैंक डिस्काउंट

    : चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए आप अतिरिक्त चार हजार रुपये की छूट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत 1,04,852 रुपये हो जाती है।

    एक्सचेंज ऑफर

    : अगर आपके पास पुराना प्रीमियम फोन है, तो आप 53,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं, जो इस डील को और भी सस्ता बना देता है।

    ये भी पढ़े: Xiaomi 18: दुनिया के सबसे फास्ट Processor से होगा लैस, मिलेगा 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स

    डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

    गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा में 6.9-इंच का बड़ा डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो क्वाड एचडी (3120×1440 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान बेहद स्मूद अनुभव देता है। बड़ी और शार्प स्क्रीन की वजह से मूवी, गेम और मल्टीटास्किंग का अनुभव प्रीमियम स्तर का मिलता है।परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और हैवी एप्स को आसानी से संभाल सकता है। फोन में 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे यूजर्स बिना स्टोरेज की चिंता किए बड़ी फाइलें और 4K वीडियो स्टोर कर सकते हैं। ये स्मार्टफोन एंड्राइड 15 आधारित वनयूआई 7 पर काम करता है। साथ ही गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ आता है। जाे स्मार्ट एडिटिंग, टेक्स्ट समरी और एडवांस्ड फोटो प्राेसेसिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

    कैसा है सैमसंग गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा का कैमरा?

    इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा शामिल है। यह हाई-रेजोल्यूशन सेंसर बेहद डिटेल्ड फोटो कैप्चर करता है, जिससे इमेज को क्रॉप करने पर भी क्वालिटी बनी रहती है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े एरिया या ग्रुप फोटो के लिए उपयोगी है, जबकि 50एमपी का टेलीफोटो लेंस बेहतर ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है।

    सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एआई प्रोसेसिंग की मदद से नाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट शॉट और जूम इमेज में बेहतर कलर और शार्पनेस मिलती है।

    ये भी पढ़े: Upcoming Phone: 100MP Selfie Camera वाले फोन की होगी एंट्री? इस अल्ट्रा-फ्लैगशिप में मिलेंगे कई बड़े सरप्राइज

    बैटरी, चार्जिंग और मजबूती कैसी है?

    कैमरा के साथ बैटरी, चार्जिंग और मजबूती में भी गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा किसी से कम नहीं माना जाता है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। साथ ही 15W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।मजबूती की बात करें तो फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है। एस-पेन सपोर्ट इसे प्रोडक्टिविटी के लिहाज से खास बनाता है, जिससे नोट्स लेना या स्केच बनाना आसान हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे सभी आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। जो इसे एक कंप्लीट फ्लैगशिप डिवाइस बनाते हैं।

    इंतजार है Galaxy S26 सीरीज का: क्या होगा खास?

    सैमसंग 25 फरवरी 2026 को अपनी अगली पीढ़ी की गैलेक्सी एस 26 सीरीज पेश करने जा रहा है। लीक्स के अनुसार:

    इसमें और भी उन्नत स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 (या Elite 2) प्रोसेसर मिल सकता है।नए कैमरा सेंसर और बेहतर प्रो विज़ुअल इंजन के साथ फोटोग्राफी को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी है।डिस्प्ले की ब्राइटनेस और बैटरी एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें