क्या सैमसंग बंद कर रहा है गैलेक्सी फैन एडिशन सीरीज! S22 FE की तरह S23 FE स्मार्टफोन भी नहीं होगा लॉन्च
Samsung ने गैलेक्सी एस 22 सीरीज के एस 22 एफई स्मार्टफोन को भी लॉन्च नहीं किया था, जिसके बाद कहा जा रहा था कि कंपनी अब एस 21 एफई के बाद Samsung S23 FE को पेश करेगी।

विस्तार
उम्मीद की जा रही थी कि सैमसंग इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी S23 सीरीज के लॉन्च के बाद गैलेक्सी S23 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपने फैन एडिशन सीरीज को इस साल लॉन्च नहीं करने वाली है। कंपनी ने गैलेक्सी एस 22 सीरीज के एस 22 एफई स्मार्टफोन को भी लॉन्च नहीं किया था, जिसके बाद कहा जा रहा था कि कंपनी अब एस 21 एफई के बाद एस 23 एफई को पेश करेगी। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में एस 23 सीरीज के तहत गैलेक्सी एस 23, गैलेक्सी एस 23 प्लस और गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा को लॉन्च किया है।
विश्वसनीय टिपस्टर Roland Quandt (@rquandt) के अनुसार, Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन के इस साल लॉन्च होने की संभावना नहीं है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या फोन को लॉन्च ही नहीं किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि सैमसंग गैलेक्सी S23 FE मॉडल को छोड़ सकता है, ठीक उसी तरह जैसे उसने गैलेक्सी S22 FE के साथ किया था। यानी कंपनी इस सीरीज को पूरी तरह से बंद भी कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस मामले में कोई जानकारी नहीं आई है।
कथित तौर पर सैमसंग ने गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा मॉडल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गैलेक्सी एस 22 एफई मॉडल पर काम नहीं किया। यानी कंपनी ने गैलेक्सी S22 अल्ट्रा पर ज्यादा ध्यान दिया है और इसी फोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए गैलेक्सी S22 FE को पाइप लाइन में रखा गया। स्मार्टफोन कंपनी ने पहले पिछले साल गैलेक्सी S22 FE मॉडल की 3 मिलियन यूनिट बनाने का अनुमान लगाया था, लेकिन चिप की कमी और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की भारी मांग ने सैमसंग गैलेक्सी S22 FE डिवाइस को लॉन्च न करने के लिए प्रेरित किया।
अब हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी एस 23 सीरीज फोन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में कंपनी S23 FE मॉडल को छोड़ने का प्लान भी बना सकती है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या सैमसंग गैलेक्सी S23 FE मॉडल को पूरी तरह से खत्म कर देगा। कंपनी का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए यह कहना मुश्किल है।
- TikTok Ban: भारत और अमेरिका के बाद अब इस देश ने भी टिकटॉक पर लगाया प्रतिबंध, सिक्योरिटी को बताया कारण
- Infinix ने लॉन्च किया 260W वाला फास्ट चार्जर, एक मिनट में ही 25% तक चार्ज कर देगा फोन
- DigiLocker: ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
- Moto G73 5G: कम कीमत में हाईटेक सिक्योरिटी के साथ लॉन्च हुआ फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर