Samsung Galaxy M13 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Jul 2022 09:35 AM IST
सार

Samsung Galaxy M13 सीरीज में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 6000mAH की बैटरी, 15W का चार्जिंग सपोर्ट और साथ में ऑटो डाटा स्विचिंग फीचर भी देखने को मिलेगा।

samsung m13 series india launch date july 14 expected specifications features camera battery
Samsung Galaxy M13 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M13 और Galaxy M13 5G को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy M13 में 6000mAH और Samsung Galaxy M13 5G में 5000mAH की बैटरी पैक की गई है। सैमसंग का Samsung Galaxy M13 5G 5जी के 12 बैंड सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

    Samsung Galaxy M13 और Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M12 सीरीज के सक्सेसर हैं जिसे पिछले साल मार्च में 11,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत भी इसी के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    Samsung Galaxy M13 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 15W का चार्जिंग सपोर्ट और साथ में ऑटो डाटा स्विचिंग फीचर भी देखने को मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। Samsung Galaxy M13 5G की रैम को Ram+ फीचर्स के साथ 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि Samsung Galaxy M33 को 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट के साथ लॉन्च किया जाएगा, इसे microSD कार्ड के द्वारा बढ़ाया भी जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें