सैमसंग ने गैलेक्सी A71 और गैलेक्सी A51 यूजर्स के लिए पेश किया यह खास फीचर
प्राइवेसी के लिए तोहफा है AltZLifeजारी होने लगा है अपडेटमेक फॉर इंडिया है फीचर का नाम

विस्तार
सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स पावर की पर डबल क्लिक कर नॉर्मल मोड और प्राइवेट मोड (सुरक्षित फोल्डर) के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। AltZLife फीचर गैलेक्सी A71 और गैलेक्सी A51 के मौजूदा और नए यूजर्स के लिए 10 अगस्त, 2020 से एक सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
मनु शर्मा, सीनियर डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा “इंडस्ट्री-फस्ट इनोवेशन के तौर पर इस इंटेलीजेंट फीचर को उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरत, विशेषकर युवा पीढ़ी, को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने स्मार्टफोन में कंटेंट के स्टोर और एक्सेस के लिए अत्यधिक प्राइवेसी चाहते हैं। यह नया फीचर उन सभी चिंताओं को खत्म करता है, जिनका सामना अक्सर यूजर्स अपना स्मार्टफोन किसी दूसरे को देते समय करते हैं।”
ये भी पढ़ें: 2,000 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला यह फोन
सैमसंग द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक, युवा पीढ़ी के 79 प्रतिशत उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन में इमेज, एप्लीकेशंस और प्राइवेट चैट जैसा कंटेंट होता है, जिसे वह अपने परिवार या अन्य किसी को नहीं दिखाना चाहते हैं। इसके अलावा, वे इस तथ्य को भी छुपाना चाहते हैं कि उनके पास ऐसी चीजें हैं जिन्हें वह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते।
AltZLife के हिस्से के रूप में दो ‘मेक फॉर इंडिया’ सॉल्यूशंस - Quick Switch और Content Suggestions को युवा इंजीनियर्स द्वारा बंगलूरू और नोएडा स्थित सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट में उपभोक्ता रिसर्च के परिणामों का उपयोग कर विकसित किया गया है।
बता दें कि सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी A सीरीज डिवाइसेस में अन्य AI-आधारित ‘मेक फॉर इंडिया’ फीचर भी पेश किए थे जिसमें शामिल है Alive Intelligence, जो विभिन्न भाषाओं वाले कीबोर्ड को उपलब्ध कराता है। इसके अलावा स्मार्ट क्रॉप, यूजफुल कार्ड्स और फाइंडर जैसे फीचर्स भी मेक फॉर इंडिया के तहत ही पेश किए गए हैं।
- अंडमान एवं निकोबार ऑप्टिकल फाइबर का उद्घाटन: क्या हैं इसके फायदे और द्वीप के लिए क्यों है यह महत्वपूर्ण
- Mi 10 Ultra का नाम हुआ कंफर्म, कलर से लेकर फीचर्स तक लीक
- Windows में आया खतरनाक बग, किसी भी वक्त हैक हो सकता है आपका प्रिंटर
- Qualcomm के प्रोसेसर में बड़ी गड़बड़ी, 300 करोड़ से अधिक मोबाइल पर हैकिंग का खतरा