सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया गैलेक्सी जे4, कीमत 10,000 रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 01 Jun 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Samsung Launches Galaxy J4 in India with super amoled display, know price, features
Samsung Galaxy J4

    स्मार्टफोन ब्रैंड सैमसंग ने भारत में आज यानि 1 जून 208 को अपने नए बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी J4 को पेश किया है। आपको बताते चलें कि सैमसंग का गैलेक्सी जे सीरीज भारत में बिकने वाला बेस्ट सीरीज है। कंपनी के दावे के मुताबिक देश में बिकने वाले हर स्मार्टफोन में तीसरा फोन J सीरीज का होता है। गैलेक्सी J4 भी हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी जे6 और ए6 प्लस की तरह मेक फॉर इंडिया फीचर के साथ आता है जो मेमोरी स्पेस बचाने के लिए सोशल मीडिया एप्लीकेशन्स से इमेज और वीडियो कंटेंट को ऑटोमैटिकली एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड पर भेजने में उपभोक्ताओं की मदद करता है।

    गैलेक्सी J4 में सैमसंग मॉल ऐप प्री-लोडेड है, जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स को अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीदने में मदद करता है। इस ऐप के जरिए फोटो अपलोड करके शॉपिंग की जा सकेगी। गैलेक्सी J4 में अडैप्टिव वाई-फाई फीचर है, जो लोकेशन के हिसाब से खुद-ब-खुद वाई-फाई ऑन या ऑफ कर देता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy J4
    Samsung Galaxy J4

    फोन में 5.5 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का एक्सिनोस प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी और 16 जीबी/32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ 1.9 है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन के 2 जीबी रैम व 16 जीबी वेरियंट की कीमत 9,990 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें