सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया 35W का एडाप्टर, लैपटॉप को भी करेगा चार्ज
सैमसंग के इस 35W के एडाप्टर में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसे एडाप्टर का वायरलेस ईयरबड्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह पावरबैंक को भी चार्ज करेगा।

विस्तार
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना 35W का एक पावर एडाप्टर डुओ पेश किया है। 35W Power Adapter Duo एक फास्ट चार्जर है जिसकी मदद से एक साथ दो डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। Samsung का कहना है कि 35W के इस एडाप्टर की मदद से आईफोन के अलावा एंड्रॉयड फोन और टैबलेट के अलावा लैपटॉप और स्मार्टवॉच भी चार्ज किया जा सकेगा।
सैमसंग के इस 35W के एडाप्टर में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसे एडाप्टर का वायरलेस ईयरबड्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह पावरबैंक को भी चार्ज करेगा। इसके साथ एक USB टाईप-C पोर्ट और एक USB टाईप-A चार्जिंग पोर्ट है।
दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन को यह फोन कम-से-कम समय में 50 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। Samsung 35W Power Adapter Duo की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है। चार्जर को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Samsung 35W Power Adapter Duo के टाईप-सी पोर्ट से 35W की चार्जिंग, जबकि टाईप-ए पोर्ट से 15W की चार्जिंग मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल की तरह Samsung ने फ्लैगशिप डिवाइस से चार्जर हटा दिया है यानी फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिल रहा है। कंपनी के फोन बाजार में सिर्फ टाईप-सी केबल के साथ आ रहे हैं।