सैमसंग ने बंद कर दी अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज, MWC 2022 में किया कंफर्म

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Mar 2022 09:51 AM IST
सार

Galaxy S22 Ultra एस सीरीज का पहला फोन है जिसके साथ एस पेन का सपोर्ट है। गैलेक्सी जेड सीरीज के साथ भी सैमसंग ने एस पेन का सपोर्ट दिया है।

Samsung has officially killed the Galaxy Note lineup
Samsung Galaxy Note 10 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग की गैलेक्सी नोट सीरीज के बंद होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, लेकिन Samsung की ओर से इसी अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया था। अब सैमसंग ने बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2022) में आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि गैलेक्सी नोट सीरीज को बंद कर दिया गया है। इससे पहले सैमसंग ने कहा था कि वह Galaxy Z Fold और Z Flip जैसे फोन पर फोकस करना चाहता है। नोट सीरीज का आखिरी फोन Samsung Galaxy Note 20 है।

    MWC 2022 में एक इंटरव्यू में सैमसंग स्मार्टफोन के प्रमुख Roh Tae-moon ने कहा कि गैलेक्सी नोट अब गैलेक्सी अल्ट्रा हो गया है। बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी एस22 सीरीज पेश की है। गैलेक्सी नोट सीरीज की सबसे बड़ी खासियत उसके साथ मिलने वाले एस पेन की थी जिसे सैमसंग ने Galaxy S22 Ultra के साथ दे दिया है। Galaxy S22 Ultra एस सीरीज का पहला फोन है जिसके साथ एस पेन का सपोर्ट है। गैलेक्सी जेड सीरीज के साथ भी सैमसंग ने एस पेन का सपोर्ट दिया है।

    2011 में लॉन्च हुई थी गैलेक्सी नोट सीरीज

    सैमसंग ने पहली बार 2011 में गैलेक्सी नोट सीरीज को लॉन्च किया था। Samsung Galaxy Note में 5.3 इंच की डिस्प्ले थी जिसे उस दौरान बड़ी डिस्प्ले का तमगा दिया गया। फोन के साथ एस पेन के तौर पर स्टाइलस दिया गया था। लॉन्चिंग के बाद सैमसंग ने गैलेक्सी नोट के एक करोड़ यूनिट की बिक्री की थी।

    इसके बाद 2012 में Galaxy Note 2 को पेश किया गया जिसके 30 लाख यूनिट की बिक्री महज दो महीने में हुई थी। गैलेक्सी नोट 2 में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। इसके साथ भी एस पेन का सपोर्ट दिया गया। नोट 2 के एस पेन के साथ टेक्स्ट को मैग्निफाई करने का भी विकल्प मिला।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें