Galaxy UnPacked 2024: Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 हुए लॉन्च, थोक में मिलेंगे AI फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Jul 2024 08:00 PM IST
सार

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के पेश किया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 दोनों फोन को लेकर कंपनी ने सात साल के लिए एंड्रॉयड ओएस और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 6 and Z Flip 6 launched with new AI features price and specifications
Samsung Galaxy Z Fold 6, Samsung Galaxy Z Flip 6 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy UnPacked 2024: Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 में लॉन्च कर दिया है। Samsung ने अपने इन दोनों फोन के लिए कई सारे Galaxy AI फीचर्स पेश किए हैं। इसके अलावा Google का Circle to Search फीचर और Gemini AI भी इन सभी फोन में दिया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के पेश किया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 दोनों फोन को लेकर कंपनी ने सात साल के लिए एंड्रॉयड ओएस और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

    Samsung Galaxy Z Fold 6 की बिक्री नेवी, पिंक और सिल्वर शैडो में जबकि Galaxy Z Flip 6 की बिक्री ब्लू, मिंट, सिल्वर शैडो और येल्लो कलर में होगी। फोन के लिए प्री-बुकिंग हो रही है। दोनों फोन की बिक्री 24 जुलाई से शुरू होगी। Galaxy Z Flip 6 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेजी की कीमत 1,09,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,21,999 रुपये है। Galaxy Z Fold 6 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये, 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,76,999 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज (सिल्वर शैडो) की कीमत 2,00,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Z Fold 6 की स्पेसिफिकेशन

    Galaxy Z Fold 6
    Galaxy Z Fold 6 - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy Z Fold 6 में डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6.1.1 मिलेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की HD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 7.6 इंच की QXGA+ डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटि फ्लेक्स डिस्प्ले भी है। फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें